एक्सप्लोरर

MP Weather Update: प्रदेश में दो दिनों में बदल सकता है मौसम, जानिये आने वाले दिनों में क्या रहेगा हाल?

मध्य प्रदेश में अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव होने वाला है. यहां जानिये आने वाले दिनों में कैसा रहेगा प्रदेश के मौसम का हाल?

MP Weather Update:  मध्य प्रदेश में अब कड़ी ठंड से राहत मिलने वाली है. रात में पारे में 2 डिग्री तक की वृद्धि देखने को मिल रही है. हालांकि अभी भी पारा 10 डिग्री के नीचे बना है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो प्रदेश में अगले 24 घंटे तक हल्की ठंड बनी रहेगी. दो दिन बाद तापमान में बदलाव देखा जा सकता है. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 8 फरवरी के बाद तापमान में ज्यादा तेजी देखने को मिलेगी. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक इसी तरह तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी, जबकि सुबह और शाम को हल्की ठंडक बनी रहेगी.

पचमढ़ी में सबसे ज्यादा ठंड

प्रदेश भर में तापमान में वृद्धि हो रही है, लेकिन पचमढ़ी में अभी भी ठंड का सितम बरकरार है. बता दें कि पचमढ़ी में शनिवार रात का पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा. खजुराहो में शीत लहर जारी है. वहीं खजुराहो, ग्वालियर और इंदौर में सुबह-सुबह हल्का कोहरा छाया रहा.

इस वजह से बढ़ सकता है तापमान

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में उत्तरी राजस्थान में चक्रवात बना है. पश्चिमी असम और कोमरीन सागर के ऊपर भी चक्रवात सक्रिय हैं. जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान से आने वाली पश्चिमी हवाओं के कारण प्रदेश में आज से रात के पारे में बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं जानकारी के अनुसार छतरपुर, मंडला, बालाघाट और बैतूल में शीतलहर चल सकती है. बता दें कि शनिवार को छिंदवाड़ा, मंडला, मलाजखंड, खजुराहो, बैतूल, खंडवा और रतलाम शीतलहर की चपेट में रहे. इसके साथ ही ग्वालियर में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहा.

इसे भी पढ़ें :

Ujjain News: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश शुरू, लेकिन ये होंगी शर्तें

MP News: भोपाल में अब अपराधियों की खैर नहीं! पुलिस शुरू करने जा रही ये मास्टर प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में बेकाबू ट्रक का कहर, दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव का ऐलान, दिवाली से पहले चंबल में होगा औद्योगिक सम्मेलन
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
CM मोहन यादव ने सुनीं जनसमस्याएं, शिकायतों में देरी पर अधिकारियों को फटकार
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना
महिलाओं और छात्राओं ने बनाई मादा चीता 'मुखी' की विशाल प्रतिकृति, CM मोहन यादव ने की सराहना

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget