एक्सप्लोरर

MP Weather: एमपी के इन सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों की क्यों बढ़ी चिंता?

MP Weather Update: एमपी मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. ऐसा इसलिए कि मध्य प्रदेश में अभी तक सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक बारिश (Rain) दर्ज की जा चुकी है. 

MP Weather News: मध्य प्रदेश मौसम विभाग ने प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा, मध्य प्रदेश के और भी कई जिलों में रविवार को औसत बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आने वाले चार-पांच दिनों में मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक श्योपुर कला, ग्वालियर, शिवपुरी, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मुरैना में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है. मानसून की वजह से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. 

इन जिलों भारी बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश के जिन जिलों में मध्यम बारिश होने की संभावना है उनमें गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, राजगढ़, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, मैहर, रीवा, मऊगंज, आगर, शाजापुर, दमोह, कटनी, अनूपपुर, उमरिया और डिंडोरी आदि शामिल है. 

मध्य प्रदेश में मौसम विभाग में जहां भारी बारिश के संकेत दिए हैं वहां किसानों की चिंता बढ़ गई है. वैसे भी श्योपुर में पहले ही मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड बन चुका है. मध्य प्रदेश में अभी तक सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है.

यहां पर औसत बारिश के संकेत 

मध्य प्रदेश के भोपाल, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, सीहोर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, देवास, इंदौर, उज्जैन, खंडवा, रायसेन, जबलपुर, नरसिंहपुर, रतलाम, नीमच सहित कुछ जिलों हल्की बारिश के संकेत मौसम विभाग की ओर से दिए गए हैं. 

नदियों का जलस्तर उतरा नीचे 

मध्य प्रदेश में कुछ समय से अधिकांश जिलों में तेज बारिश का दौर थमा हुआ है, जिसकी वजह से प्रमुख नदियों का जलस्तर नीचे उतरा है. हालांकि, कुछ स्थानों पर बांध के गेट खुलने की वजह से जलस्तर अधिक उतर नहीं पाया है. हालांकि, मध्य प्रदेश की सीवना, चंबल, नर्मदा, शिप्रा, काली सिंध, चामला, कान्हा सहित अन्य नदियों का जलस्तर पहले से नीचे आ गया है.

MP: स्वतंत्रता दिवस में महज 4 दिन और एमपी के कई जिलों को नहीं मिले प्रभारी मंत्री, क्या है मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget