एक्सप्लोरर

MP Weather: एमपी में मूसलाधार बारिश, IMD ने इन 36 जिलों में जारी किया अलर्ट

MP Weather Forecast: एपमी में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. रविवार को भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. तेज बारिश से कई गांवों से संपर्क टूट गया, जबकि घरों में भी पानी भर गया.

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है. रविवार (21 जुलाई) को भी कई जिलों में झमाझम बारिश हुई, जिससे नदी-नाले-तालाब सभी उफान पर आ गए. सबसे ज्यादा बारिश नर्मदापुरम के पिपरिया में हुई,  यहां 9.4 इंच रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई.

दूसरी तरफ भारी बारिश की वजह से सतपुड़ा डैम के 14 में से 11 गेट को खोल दिया गया. मौसम विभाग ने आज सोमवार (22 जुलाई) को भी प्रदेश के 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

बारिश को लेकर इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार को भी 36 जिलों में भारी और तेज बारिश होगी. रायसेन, श्योपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह, सिवनी, बालाघाट, मंडला में भारी बारिश का ऑरेंट अलर्ट जारी किया गया है. 

इसी तरह इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, विदिशा, गुना, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, उमरिया और डिंडौरी में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

अगले चार दिन यहां बरसेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार सहित अगले चार दिन बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार कल 23 जुलाई को प्रदेश के रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, दमोह, सिवनी और मंडला बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इसके अलावा बालाघाट, उमरिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, राजगढ़, सीहोर, उज्जैन, इंदौर, छिंदवाड़ा, खरगोन, बड़वानी, गुना, खंडवा, अशोकनगर, सागर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, पन्ना, सीधी, सिंगरौली, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

इसी तरह 24 और 25 जुलाई को भी मंदसौर, नीमच, रतलाम, झाबुआ, आगर मालवा, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, पन्ना, छतरपुर, बालाघाट, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. 

पिपरिया में 9.4 इंच बारिश
रविवार (21 जुलाई) को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई, सबसे ज्यादा बारिश नर्मदापुरम के पिपरिया में दर्ज की गई. यहां बीते 24 घंटे में 9.4 इंच बारिश हुई. 

कहां कितनी हुई बारिश?
इसी तरह सीहोर के बुधनी में 7.1 इंच, सिवनी के बरघाट में 6.8 इंच, बैतूल के शाहपुरा में 6 इंच, छिंदवाड़ा के तामिया में 6 इंच, बालाघाट के कटंगी में 5.3 इंच, पांढुर्णा के सौंसर में 4.7 इंच, रायसेन के बरेली में 4 इंच बारिश दर्ज की गई. 

भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा. कई गांवों के रास्ते बंद हो गए तो वहीं घरों और मकानों में भी पानी घुसने की वजह से नुकसान का सामना करना पड़ा.

ये भी पढ़ें: MP: ग्वालियर के शेल्टर होम में आधी रात को घुसे बदमाश, नाबालिग लड़की को नींद से जगाकर किया किडनैप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget