एक्सप्लोरर

MP TET Paper Leak: एमपी टीईटी पेपर लीक मामले ने पकड़ा तूल, नाराज छात्रों ने सीबीआई जांच की मांग की

मध्य प्रदेश में हुई एमपी टीईटी एग्जाम पेपर लीक मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. नाराज छात्रों ने आज इंदौर कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और मामले की सीबीआई जांच की मांग की

मध्य प्रदेश में हाल ही में हुई एमपी टीईटी एग्जाम पेपर लीक मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है. लंबे समय बाद मध्यप्रदेश में हुई संविदा परीक्षा में पेपर लीक होने से नाराज छात्रों ने इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नाम ज्ञापन सौप कर इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है.

पेपर लीक मामले में छात्रों का प्रदर्शन

इन छात्रों ने मध्यप्रदेश व्यापमं में लगातार भ्रष्टाचार होने कई आरोप लगाया. प्रदर्शन करने आए एक छात्र रंजीत ने कहा कि पदों को बेचा जा रहा है, चाहे वो शिक्षक भर्ती हो, कांस्टेबल की या कृषि भर्ती परीक्षा हो. छात्र सबसे पहले जॉब निकालने के लिए संघर्ष करता है. उसके बाद पदों को बेचा जा रहा है. व्यापमं में लगातार यह खेल जारी है और छात्र विरोध के चलते सड़कों पर है. उन्होंने कहा कि इस पूरे व्यापम घोटाले की प्रमाण सहित शासन को जानकारी दी गई है. बावजूद इस पर किसी भी तरह की कार्रवाी नहीं की गई. जिससे प्रदेश के छात्रों में नाराजगी व्याप्त हो रही है.

छात्रों ने लगाया ये आरोप

रंजीत ने कहा कि हाल ही में हुई एमपी टीईटी व्यापमं परीक्षा में पेपर लीक में लक्ष्मण सिंह का नाम सामने आया था. इसके बाद भी सरकार स्वीकार करने को तैयार नहीं है कि इसमें भ्रष्टाचार हुआ है. वही कांस्टेबल परीक्षा में कुछ लोगों को पहले क्वालीफाई किया गया था और उसके बाद दूसरी बार में उन्हें डिसक्वालीफाई किया गया. उसमें जो सेम नंबर पर क्वालीफाई हो रहा है तो कोई अन क्वालीफाई. दलाल लगातार पदों को बेचने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो शिक्षा को व्यापार बनाने वाले लोगों पर कार्रवाई के लिए यहां पहुंचे है.

छात्रों ने सीबीआई जांच की मांग की

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपकर इस मामले की सीबीआई जांच करने की मांग की. उन्होंने कहा कि व्यापमं में भ्रष्टाचार ने मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं के भविष्य को चौपट कर दिया है. प्रदेश की प्रतिभाओं को बर्बाद किया जा रहा है. ये सब बंद किया जाए और एक नया स्वस्थ तंत्र खड़ा किया जाए ताकि निष्पक्ष तरीके से भर्ती हो सके.

दरअसल हाल ही में संविदा परीक्षा में पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी लक्ष्मण सिंह का नाम सामने आ रहा है. इस पूरे प्रकरण में स्क्रीनशॉट वायरल है कि उनके पास पहले से पेपर आ गया था. इससे यह पुख्ता हो जाता है कि पेपर पहले से लीक हो गया था. छात्रों ने लक्ष्मण सिंह की जांच किए जाने की भी मांग की और कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो पूरे मध्यप्रदेश में आंदोलन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget