एक्सप्लोरर

Sehore news: सीहोर में बनाए गए कुल 255 टीकाकरण केंद्र, जानें कितने बच्चों को मिलेगी वैक्सीन की डोज

Sehore news: मध्य प्रदेश क सीहोर जिले में भी तीन जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू हो रहा है. इसमें 15 से 18 आयुवर्ग के बच्चों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किया जा चुका है.

Sehore news: शत-प्रतिशत लोगों का कोविड टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले में भी तीन जनवरी से टीकाकरण अभियान  प्रारंभ हो रहा है. कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने बताया कि जिले में अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं.  जिले के शासकीय एवं अशासकीय स्कू्लों में कुल 255 टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 15 से 18 आयुवर्ग के किशोर बालक-बालिकाओं को मुफ्त कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी.

कलेक्टर चद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि जिले में सभी के समन्वित प्रयासों से कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है, लेकिन अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ है. हमारी थोड़ी सी लापरवाही से कोरोना संक्रमण फिर बढ़ सकता है. कोरोना संक्रमण से बचाव का वैक्सीनेशन ही सबसे कारगर उपाय है. उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए लगातार जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं. हमारा प्रयास है कि शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करवा कर कोरोना संक्रमण से सुरक्षा प्रदान की जाए. इस अभियान में जिले में कुल 255 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है.

महाअभियान के लिये जन-जागृति

कलेक्टर चद्रमोहन ठाकुर ने बताया कि टीकाकरण अभियान के लिए विभिन्न माध्यमों से आमजन को जागरूक किया जा रहा है.जिले के सभी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में लाउडस्पीकर, मुनादी के माध्यम से लोगों को महाअभियान की जानकारी देने के साथ ही वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है.राजस्व, पुलिस, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा भी ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों का भ्रमण कर  वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है.

कलेक्टर ने सभी वर्गों से की सहयोग की अपील

कलेक्टर चद्रमोहन ठाकुर ने जिले में 03 जनवरी से प्रारंभ हो रहे किशोर बालक-बालिकाओं के टीकाकरण अभियान में सभी वर्गों से सक्रिय भागदारी निभाने की अपील की है. उन्होंने सभी धर्मगुरुओं, विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठन, समाजसेवी, सभी स्तर की क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों, कोरोना वालेंटियर्स, सहित सभी वर्गों से वैक्सीनेशन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए अधिक से अधिक नागरिकों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की है.

जिले में बनाए गए 255 टीकाकरण केन्द्र

 जिले में 03 जनवरी से प्रारंभ होने वाले कोविड टीकाकरण महाअभियान के लिए 255 केन्द्र बनाए गए हैं. आष्टा में 32, बुधनी में 39, इछावर में 32, नसरुल्लागंज में 50, श्यामपुर में 73, सीहोर नगरीय क्षेत्र में 29 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं. एक टीकाकरण केंद्र में एएनएम, डाटा इंट्री ऑपरेटर सहित 5 लोगों की टीम पूरे टीकाकरण कार्य को संचालित करेगी. प्रत्येक केंद्र केन्द्रों में टीकाकरण के लिए आने वाले लोगों के लिये बैठने की व्यवस्था, पेयजल, आर्ब्जवेशन रूम सहित सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं.

जिले में तीन जनवरी से प्रारंभ होने वाले किशोर बालक- बालिकाओं के टीकाकरण अभियान में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए जन‍प्रतिनिधि सीहोर विधायक  सुदेश राय, धर्मगुरु  पृथ्‍वीवल्‍लभ दुबे, फादर रोहित चौहान, कलेक्‍टर  चंद्र मोहन ठाकुर, एसपी  मयंक अवस्‍थी, जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियो एवं कोरोना वॉलेंटियर्स ने टीकाकरण अभियान में  स‍हयोग की अपील की है. उन्‍होंने अपील करते हुए कहा कि अभिभावक, परिजन, आस-पड़ोस के नागरिक, किशो‍र बालक-बालिकाओं का टीकाकरण कराने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें.

इसे भी पढ़ें:

MP News: कालीचरण की गिरफ्तारी का इंदौर में हुआ विरोध, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ की नारेबाजी

Indore News: इंदौर में कोरोना का कहर, कल के आंकड़े देखकर हैरान प्रशासन ने दे दिया ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget