एक्सप्लोरर

MP News: मुरैना में बसाई गई 'अयोध्या सिटी', तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत

Morena News: मुरैना में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय शिविर के लिए अयोध्या सिटी बसाई गई है. चार लाख वर्गफीट क्षेत्र में बसाई गई टेंट सिटी में मध्य भारत प्रांत के 8 विभागों के लिए अलग-अलग नगर बनाए गए हैं.

RSS MP Meeting: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक डॉक्टर मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) मध्य प्रदेश के सात दिवसीय दौरे पर हैं. उज्जैन (Ujjain) के बाद संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत आज (9 फरवरी) को मुरैना (Morena) पहुंच गए हैं. मोहन भागवत मुरैना में संघ के तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे. तीन दिवसीय शिविर को लेकर मुरैना में अयोध्या धाम की थीम पर चार लाख वर्गफीट में टेंट सिटी बसाई गई है. 

बता दें शिविर में शामिल होने के लिए संघ प्रमुख उज्जैन से ग्वालियर पहुंचें, इसके बाद यहां से सड़क मार्ग द्वारा मुरैना पहुंचे हैं. संघ प्रमुख मोहन भागवत 11 फरवरी तक मुरैना में ही रहेंगे. इस दौरान बैठकों में संगठन और सियासत से जुड़े मामलों पर मंथन के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसलें लिए जाएंगे. शिविर में संघ चालक सहित भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी, सर कार्यवाह दत्तात्रय होसबाले, सह सरकार्यवाह अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, डॉक्टर कृष्ण गोपाल, डॉक्टर मनमोहन वैद्य और मुकुंदा पंथन मौजूद रहेंगे.
 
बसाई गई 'अयोध्या सिटी'
मुरैना में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय शिविर के लिए अयोध्या सिटी बसाई गई है. चार लाख वर्गफीट क्षेत्र में बसाई गई अयोध्या धाम (टेंट सिटी) में मध्य भारत प्रांत के 8 विभागों के लिए आठ अलग-अलग नगर भी बनाए गए हैं. इनके नाम भी राम नगर, लक्ष्मण नगर, लव-कुश नगर रखे गए हैं. इस शिविर में संघ के करीब दो हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. बता दें संघ की हर तीन महीने में छोटी टोली की बैठक आयोजित होती है. इस बैठक में समसामयिक मामलों पर बड़े निर्णय लिए जाते हैं. मध्य प्रदेश में आयोजित इन बैठकों में आगामी दिनों के लिए संघ का एजेंडा तैयार किया जाएगा. संघ प्रमुख भागवत तीन दिन मुरैना में रहेंगे और संगठन और सियासत से जुड़े मामलों पर मंथन करेंगे.

ये भी पढ़ें: Indore News: वेलेंटाइन वीक में दुकानदारों की बल्ले बल्ले, 1 दिन में बिके 5 लाख गुलाब, 500 रुपये में बिका जूलियट रोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
छतरपुर: महिला ने किया इनकार तो सनकी आशिक ने बच्चों को किया किडनैप, कुएं में मिले शव
सरकारी स्कूलों के विलय पर भड़के Gen Alpha, भोपाल में जोरदार प्रदर्शन
सरकारी स्कूलों के विलय पर भड़के Gen Alpha, भोपाल में जोरदार प्रदर्शन
सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
सागर में आपचंद गुफा के पास नदी के टापू पर फंसे 9 युवक-युवती, SDRF ने किया रेस्क्यू
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget