एक्सप्लोरर

Watch: इंदौर में दादा के साथ जा रही थी मासूम, अनियंत्रित कार के कुचलने से मौत

Indore Road Accident: इंदौर से रोंगटे खड़े करने वाले सड़क हादसे की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में एक अनियंत्रित कार ने मुड़ते समय एक चार साल की बच्ची को अपनी चपेट में ले लिया. कार की चपेट में आने से बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे की फुटेज मौके पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

रोंगटे खड़ा कर देने वाला ये मामला इंदौर के हातोद थाना क्षेत्र स्थित कुमार मोहल्ले का है. जहां बच्ची अपने दादा के साथ के साथ जा रही थी. इस दौरान एक कार सवार ने मासूम बच्ची को कुचल दिया है. रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हादसे की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई है. हालांकि पीड़ित के दादा और अन्य लोगों ने कार सवार का पीछा किया, लेकिन कार सवार मौके से फरार होने में कामयाब हो गया. बच्ची को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

दादा के साथ जा रही थी बच्ची
दरअसल, यह पूरा मामला इंदौर के ग्रामीण क्षेत्र हातोद थाना क्षेत्र के कुमार मोहल्ले का है, जहां पर 4 वर्षीय जैनब नामक बच्ची अपने दादा के कहीं साथ जा रही थी. तभी पीछे से आई एक काले रंग की अनियंत्रित कार ने टर्न लेने के दौरान मासूम जैनब को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, इसके बाद ड्राइवर अमानवीयता दिखाते हुए मौके से फरार हो गया.

आरोपी कार चालक गिरफ्तार
बच्ची को कार के जरिए मौत के घाट उतारने का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. जिसमें कार चालक के द्वारा मासूम को कुचलने का खौफनाक मंजर कैद हुआ है. फिलहाल मामले में कार चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है पुलिस ने आरोपी की कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है. ग्रामीण थाना डीएसपी उमाकांत चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. 

ये भी पढ़ें:

MP News: लाडली बहनों की बल्ले-बल्ले, सीएम मोहन यादव का बड़ा एलान, बोले- '10 मार्च नहीं बल्कि...'

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget