एक्सप्लोरर

इंदौर में रिमझिम बारिश के बाद उमस और गर्मी से राहत, झमाझम बरसात पर IMD ने दिया ये अपडेट

Indore Weather News: इंदौर में इस सीजन में औसतन 50 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. आज सुबह यहां पर उमस भरी गर्मी देखी गई. हालांकि अगले कुछ दिनों तक यहां पर बारिश का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है.

Indore Weather Update:  इंदौर में शनिवार (27 जुलाई) को पूरे दिन शहर के अलग-अलग हिस्सों में कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश का सिलसिला जारी रहा है. आज रविवार को भी इंदौर में सुबह से बारिश हो रही है, जिससे यहां का मौसम सुहाना हो गया है. 

बारिश के बीच सुबह से ठंडी हवा चल रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है. इससे इंदौर के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है. बारिश के बीच इंदौर में भजिया कचौड़ी जैसी खाने-पीने वाली दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.

अब तक 50 फीसदी कम हुई बारिश
क्षेत्रीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को भी मौसम की यही स्थिति रहेगी, इस दौरान शहर में मध्यम से भारी बारिश होगी. शनिवार को शहर में 14.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. 

जिसके बाद इस सीजन में शहर में अब तक कुल बारिश 265.3 मिमी (11.01 इंच) हो चुकी है. हालांकि इंदौर जिले में इस बार मानसून के सीजन में अपेक्षित 50 फीसदी कम बारिश हुई है. 

तीन दिन तक बादल और बारिश के आसार
आज सुबह में तेज उमस से लोग परेशान रहे, लेकिन सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा. हालांकि इस दौरान भी शहर के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई. शनिवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है. 

इसी तरह न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. मौसम में सुबह और शाम को 93 फीसदी नमी रही. मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहेंगे और बारिश का सिलसिला लगातार होने की उम्मीद है. 

इन जगहों पर दिखेगा चक्रवात का असर
गंगा के तटीय क्षेत्र पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तरी उड़ीसा में कम दबाव का क्षेत्र कम चिह्नित किया गया है. इस चक्रवात का असर अब उत्तरी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में है और समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ साउथ की ओर झुका हुआ है.

मानसून की द्रोणिका अब समुद्र तल से श्रीगंगानगर, सीकर, ग्वालियर, खजुराहो, पेंड्रा रोड, ढेंकनाल और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से से होकर गुजर रही है. 

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा, "इन स्थितियों के कारण राज्य में भी यही स्थिति बनी रहेगी, जबकि इंदौर क्षेत्र में अगले दो दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होगी."

ये भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान का किला फतह करने के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, जीतू पटवारी ने बनाया ये प्लान

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget