एक्सप्लोरर

MP Wedding Scam: कोरोना लॉकडाउन में 50 हजार शादियों का फर्जीवाड़ा, ED ने शुरू की विवाह घोटाले की जांच

Sironj Wedding Scam: मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत सरकार एक जोड़े को शादी के लिए 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है. शादी घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय ने शुरू कर दी है.

Madhya Pradesh Latest News: मध्य प्रदेश (MP) से शादी घोटाले (Wedding Scam) की खबर है. करीब 50 हजार शादियों के घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने जांच शुरू कर दी है. ईडी (ED) ने मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) से शादियों का ब्यौरा मांगा है. कहा जा रहा है कि शादी घोटाले को कोरोनााकाल में अंजाम दिया गया. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सिरोंज (Sironj) में सरकारी धन का गबन करने के लिए हजारों शादियों को कागजों पर दिखा दिया गया. अंग्रेजी समाचार वेबसाइट ने दावा किया है कि उसने फरवरी में ही इस घोटाले की खबर दे दी थी. 

रिपोर्ट के मुताबिक, एक संगठित रैकेट ने मुख्यमंत्री विवाह योजना (Mukhyamantri Vivah Yojana) के तहत दशियों हजार जोड़ों की शादियां कोरोना लॉकडाउन के दौरान कागजों पर कराईं. पहले यह माना जा रहा था कि विदिशा के सिरोंज में साढ़े तीन हजार शादियां हुईं लेकिन जब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के आदेश पर आर्थिक अपराध शाखा ने आरोपों की जांच शुरू की तो अधिकारियों को बहुत जल्द अहसास हो गया कि वे कागजों में कम से कम 50 हजार शादियां देख पा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Balaghat Well News: बालाघाट में दर्दनाक हादसा, कुएं में उतरे 5 युवकों की जहरीली गैस से मौत

बीजेपी विधायक ने विधानसभा में उठाया था मुद्दा

मुख्यमंत्री विवाह योजना के अंतर्गत सरकार हर जोड़े को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देती है. ईडी ने मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा से अब मामले का विवरण मांगा है. आर्थिक अपराध शाखा की जांच बड़े पैमाने पर कोविड लॉकडाउन के दौरान की गई शादियों पर केंद्रित है.

बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने अप्रैल और जून 2020 के बीच पहले लॉकडाउन में सिरोंज में दर्ज हुईं साढ़े तीन हजार शादियों के बारे में बताते हुए विधानसभा में मुद्दा उठाया था.

यह भी पढ़ें- Ujjain News: अधिकारियों का कबूलनामा- माफियाओं के खिलाफ ठंडा पड़ा अभियान, बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget