एक्सप्लोरर

MP News: मध्य प्रदेश के श्योपुर में मृत पाए गए दो तेंदुए, इस वजह से हुई मौत

वन अधिकारियों का मानना है कि तेंदुए के घटनास्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से भटककर आने का संदेह है.

MP News: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में दो तेंदुए मृत पाए गए हैं. माना जा रहा है कि ये तेंदुए पड़ोसी राज्य राजस्थान के रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से भटककर यहां आए थे. वन अधिकारियों के मुताबिक एक तेंदुए का शव रविवार को यहां चंबल नदी में से मिला जबकि दूसरे तेंदुए का शव जिले के विजयपुर रेंज में पाया गया.

पांच दिन पहले हुई मौत
वन रेंज अधिकारी अजय वाजपेयी ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने ऊंचा खेड़ा घाट के पास नदी में पड़े शव के बारे में अधिकारियों को सूचित किया जिसके बाद पशु चिकित्सकों सहित वनकर्मियों का एक दल मौके पर पहुंचा. अधिकारी ने कहा कि इस तेंदुए की मौत लगभग पांच दिन पहले हो गई थी और उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है और उसके सभी अंग सही सलामत हैं.

रणथंभौर से आने का संदेह
उन्होंने कहा कि शव का परीक्षण के बाद दिशा निर्देशों के अनुसार निपटारा कर दिया गया है और विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है. उन्होंने कहा कि तेंदुए के घटनास्थल से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान से भटककर आने का संदेह है.

लकड़ी का टुकड़ा धंसा मिला
वन विभाग के उप मंडल अधिकारी डीएन पांडेय ने बताया कि एक अन्य मामले में रविवार शाम को विजयपुर (पूर्वी) रेंज के बुढेरा बीट में एक तेंदुए का शव मिला. इस तेंदुए की दो तीन दिन पहले मौत होने की आशंका है. उन्होंने कहा कि जानवर के शरीर में लकड़ी का एक नुकीला टुकड़ा धंसा हुआ था लेकिन मौत के सही कारण के बारे में जानकारी सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मिलेगी.

ये भी पढ़ें

Omicron New Variant: मध्य प्रदेश में ओमिक्रोन के नए वेरिएंट BA.2 के मामलों की पुष्टी, अब तक इतने मरीज मिले

MP News: उज्जैन में जीनोम सीक्वेंसिंग की धीमी रफ्तार बनी मुसीबत, तीन हजार कोरोना मरीजों की अभी तक नहीं आयी रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget