एक्सप्लोरर

Agnipath Scheme Protest : मध्य प्रदेश पहुंची 'अग्निपथ' के विरोध की आग, ग्वालियर में छात्रों ने किया प्रदर्शन, हाइवे जाम

MP News : अग्निपथ योजना में सैनिकों की भर्ती के खिलाफ गोला का मंदिर इलाके के सैकड़ो की संख्या में छात्र और युवा सड़क पर उतर आए. उन्होंने गाड़ियों के टायर जलाकर सड़कों पर प्रदर्शन किया.

ग्वालियर: सेना में शुरू होने वाली अग्निपथ भर्ती के विरोध की आग ग्वालियर (Gwalior) तक पहुंच गई है. केंद्र सरकार की इस योजना के तहत युवाओं को चार साल के लिए सेना में भर्ती किया जाएगा. इसमे तय राशि मिलेगी लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद कोई अन्य स्वत्व नहीं मिलेगा. नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) की इस योजना के विरोध में ग्वालियर में सेना में भर्ती की तैयारी में जुटे सैकड़ों छात्र गुरुवार को अचानक सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारी छात्रों ने ग्वालियर-इटावा हाइवे (Gwalior Etawah Highway) जाम कर दिया.

अग्निपथ योजना में सैनिकों की भर्ती के खिलाफ गोला का मंदिर इलाके के सैकड़ो की संख्या में छात्र और युवा सड़क पर उतर आए. उन्होंने गाड़ियों के टायर जलाकर सड़कों पर प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के खिलाफ और अग्नि सैनिकों की भर्ती बंद करो के नारे लगाए. प्रदर्शनकारी छात्र सड़क जाम कर वहां बैठ गए.

हाइवे पर लगाया जाम

गोला का मंदिर इलाके से पिंटो पार्क की तरफ जाने वाला यह शहर का मुख्य मार्ग तो है ही यह 192 ग्वालियर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग को भी जोड़ता है. इसके अलावा भिंड जाने वाले वाहन भी यहीं से जाते हैं और एयरपोर्ट जाने का भी यही मार्ग है. जाम के चलते हाइवे ठप्प पड़ गया और एयरपोर्ट तथा भिण्ड जाने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

पुलिस से टकराव

इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अफसर और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंचे. उन्होंने उत्तेजित आंदोलनकारी युवाओं को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने तो पुलिस ने कई बार हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा. इस बीच प्रदर्शनकारी छात्रों ने बीच सड़क पर टायर जलाकर सड़कों को अवरुद्ध कर दिया.

यह भी पढ़ें

MP News: छिंदवाड़ा का लाल जम्मू कश्मीर में शहीद, शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

MP Covid Update: मध्य प्रदेश में मिले कोरोना के 57 नए मामले, इस जिले में हैं सबसे अधिक एक्टिव केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget