एक्सप्लोरर

Jabalpur News: पुलिस भर्ती में दो दिनों में दो मौतें, 800 मीटर की दौड़ के दौरान बेहोश हुए थे दोनों कैंडिडेट

MP News : मृतक के एक रिश्तेदार ने बताया कि 10 मई को दूसरी पाली में बालाघाट निवासी इंदर कुमार लिल्हारे ने 800 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया था. दौड़ के बाद उसने पानी पिया. इससे बाद वह बेहोश हो गया.

जबलपुर: पुलिस विभाग में भर्ती का सपना संजोए एक और युवक ने दम तोड़ दिया. जबलपुर में छठी बटालियन के मैदान पर चल रही पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में पिछले दो दिनों में दो युवकों ने दम तोड़ दिया है. 10 मई को मैदान पर 800 मीटर की दौड़ पूरी करने के बाद बेहोश हुए इंदर कुमार लिल्हारे को पुलिस ने ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल में भर्ती कराया था. पिछले 2 दिनों से इंदर कुमार का इलाज चल रहा था, लेकिन गुरुवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई. इससे उसकी मौत हो गई. वहीं शासन ने इस परीक्षा को 2 जून तक के लिए टाल दिया है.

कहां का रहने वाला था मृत अभ्यर्थी

मृतक के परिजन यशवंत लिल्हारे द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 10 मई की शाम को दूसरी पाली में बालाघाट के रहने वाले इंदर कुमार लिल्हारे ने 800 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया था. दौड़ पूरी होने के बाद इंदर कुमार कुर्सी पर बैठा और उसने जैसे ही पानी पिया, उसके नाक और मुंह से खून निकलने लगा. वह तुरंत बेहोश हो गया. 

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी. इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस की तत्परता भी युवक की जान नहीं बचा पाई. 2 दिन के इलाज के बाद इंदर कुमार ने दम तोड़ दिया. पुलिस ने इंदर कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है. 

इससे पहले भी हुई थी एक मौत

यहां आपको बता दें कि इसके पहले सिवनी निवासी नरेंद्र गौतम की भी 800 मीटर की दौड़ के बाद मौत हुई थी. नरेंद्र भी पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना संजोए जबलपुर में चल रही आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने अपने पिता के साथ आया था. लेकिन उसका यह सपना भी अधूरा रह गया. इंदर कुमार की मौत के बाद परिजनों में शोक की लहर है. मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है प्रदेश के लगभग हर जिले का तापमान 40 डिग्री के ऊपर है.इस भीषण गर्मी में पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं.

यह भी पढ़ें

MP Corona Vaccination: उन जिलों में ज्यादा मिल रहे हैं कोरोना केस, जहां वैक्सिनेशन है कम, इन जिलों में इतने लोगों को लगा टीका

MP Police Constable Recruitment: दो कैंडिडेटों की मौत के बाद पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का फिजिकल टेस्ट टला, अब इस तारीख के बाद होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
शादी से किया इनकार तो प्रेमी ने हत्या कर जलाया शव, आरोपी गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
दतिया उपचुनाव: कल 291 केंद्रों पर वोटिंग, भारी सुरक्षा में होगा मतदान
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
MP में किसानों के आंदोलन पर CM यादव बोले- हमने बनाई समिति, सुझावों का स्वागत
Bhopal Farmers Protest: भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget