एक्सप्लोरर

MP News: गर्मी की वजह से इंदौर में 15 जून से नहीं खुलेंगे स्कूल, कलेक्टर ने इस तारीख तक बंद रखने का दिया आदेश

Indore News: इन्दौर के कलेक्टर इलैया राजा टी की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 19 जून तक INDORE के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहेंगी. 19 जून के बाद ही स्कूल खोले जा सकेंगे.

Indore Education News: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के स्कूलों में इस बार नियू शिक्षण सत्र की शुरुआत 15 जून से नहीं हो सकेंगी. इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने आदेश जारी किए हैं कि अत्याधिक गर्मी की वजह से 19 जून के बाद ही स्कूल खुल सकेंगे. बता दें इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी की वजह से इंदौर कलेक्टर ने यह आदेश जारी किए हैं. प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है.

इंदौर के कलेक्टर इलैया राजा टी की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि 19 जून तक इंदौर के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहेंगी. 19 जून के बाद ही स्कूल खोले जा सकेंगे.इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने यह निर्णय इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के चलते लिया है.बता दें हर साल 15 जून को ही सरकारी और निजी स्कूल खुल जाया करते थे. मौसम विभाग ने तेज़ गर्मी पड़ने का सिलसिला मॉनसून आने तक जारी रहने की आशंका जताई है.

गर्मी की ये तपन जल्द ही दूर होगी
मानसून ने केरल में शानदार दस्तक दे दी है. काफी तेजी से मानसून आगे बढ़ रहा है.. अनुमान के मुताबिक इंदौर सहित पूरे मालवा निमाड़ अंचल में 20 से 25 जून के बीच मानसून पहुंचेगा. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस बार भी पिछ्ले वर्ष की तरह स्कैटर्ड रेन पैटर्न रहने के आसार हैं.. यानि इस बार भी खंडित बारिश होगी. लेकिन अच्छी बात ये है कि इस बार भी सामान्य से थोड़ी ज्यादा बारिश होने की संभावना है. 

इस बार मालवा निमाड़ में उम्मीद के मुताबिक भीषण गर्मी नहीं पड़ी. औसत तापमान भी 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा है. शुक्रवार (9 जून) की सुबह से ही इंदौर में तेज गर्मी महसूस की जा रही है. अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है जो सामान्य है.

20 से 25 जून के बीच इंदौर पहुंचेगा मानसून
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी अरब सागर से नमी आ रही है. जिसके असर से इंदौर सहित मालवा निमाड़ में बादल युक्त मौसम देखने को मिल रहा है. मानसून केरल पहुंच गया है. ट्रेंड के मुताबिक मानसून 20 से 25 जून के बीच इंदौर पहुंचेगा. अंचल में बारिश भी सामान्य 40 इंच के आंकड़े से ज्यादा का अनुमान है. बहरहाल अभी मानसून केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु में सक्रिय है. जो संकेत मिल रहे हैं उसके अनुसार ये एक सप्ताह में महाराष्ट्र और इतने ही समय में मध्य प्रदेश में दस्तक देगा. 

ये भी पढ़ें: Dewas News : पंचायत चुनाव की रंजिश में चली गोलियां, एक परिवार के 2 लोगों की मौत, गांव में फैली दहशत

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget