एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: उर्दू में लिखी हनुमान चालीसा कि बढ़ी मांग, पुस्तक की कीमतों में हुआ इजाफा

Indore News: बाजार में उर्दू की हनुमान चालीसा के अलावा, उर्दू में लिखे सुंदरकांड और रामायण की भी भारी डिमांड है. पिछले कुछ दिनों से इन किताबों की मांग दोगुनी हो गई है

Hanuman Chalisa in Urdu: जैसे की हम सभी जानते हैं कि धार्मिक पुस्तकें जिनमें ज्ञान का भंडार होता है, उन्हें जब कोई इंसान पढ़ता है चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का हो तो ये ज्ञान का भंडार रखने वाली पुस्तकें पढ़ने वाले के धर्म को जाने बिना अपने अंदर अर्जित ज्ञान को उस इंसान के अंदर समाहित कर उसे धर्म का ज्ञान देती हैं. लेकिन आज देश भर में धर्म के नाम पर राजनेता अपनी राजनैतिक रोटियां सेक रहे हैं. कोई चाहे कितनी भी राजनैतिक रोटियां सेक ले, लेकिन हमारे देश कि संस्कृति में अनेकता में एकता का परिदृश्य हमेशा ही देखने को मिलता रहेगा.

इसी परिदृश्य के चलते आज शहर में हिन्दू धार्मिक ग्रन्थ हनुमान चालीसा और सुन्दरकाण्ड की उर्दू भाषा में लिखी किताबों की मांग अचानक से बढ़ने लगी है और यही बात हमारे देश की अनेकता में एकता को दर्शाती है. साथ ही सभी को मिल-जुल कर रहना और सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाती है.

उर्दू में लिखी हनुमान चालीसा की जबरदस्त डिमांड
 इंदौर शहर में उर्दू भाषा में लिखी हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की अचानक से मांग बढ़ गई है. पहले जहां एक दिन में 200 के आसपास धार्मिक पुस्तक बिकती थी. वहीं पिछले कुछ दिनों से इन किताबों कि मांग दोगुनी हो गई है. राजवाड़ा स्थित सरदार सोहन सिंह बुक सेलर दुकान पर लोग उर्दू किताब खरीदने पहुंच रहे हैं. मजे की बात ये है कि उर्दू में लिखी गई ये किताब हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और रामायण हैं. किताब को पहली मर्तबा देखने पर आपको लगेगा कि यह कोई मुस्लिम किताब है लेकिन हकीकत में ये हिंदू धार्मिक पुस्तकें हैं जिन्में उर्दू में लिखा गया है.

कौन है उर्दू में लिखी हनुमान चालीसा का खरीदार
हनुमान चालीसा का पाठ इंदौर में उर्दू में किया जा रहा है. किताबों को बेचने वाले दुकान संचालक सरदार लाल बहादुर कनेजा ने बताया कि पंजाब के सिंध प्रदेश से विस्थापित लोग जिन्होंने इंदौर में शरण ली थी उन्हें यहां की नागरिकता में मिल चुकी है. इस समुदाय के लोग वर्षों तक पाकिस्तान में रहे इसलिए इन्हें उर्दू भाषा में बोलना और पढ़ना हिंदी की अपेक्षा ज्यादा सरल लगता है. इसलिए इस समुदाय के लोग उर्दू भाषा में हनुमान चालीसा, रामायण और सुंदर कांड खरीदने आते हैं. उन्होंने बताया कि गीता भी उर्दू में लिखी हुई है. पिछले कुछ दिनों से इन किताबों की डिमांड ज्यादा बढ़ गई है. पिछले कई सालों कि अपेक्षा पिछले कुछ महीनों में युवाओं ने सबसे ज्यादा हनुमान चालीसा खरीदी है. युवा पीढ़ी हनुमान से जुड़ती ज्यादा दिखाई दे रही है. कनेजा ने बताया कि एक तरफ देश में जहां हिजाब,अजान और हनुमान चालीसा को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. वहीं इंदौर में युवा पीढ़ी उर्दू में हनुमान चालीसा और सुंदरकांड की खरीदारी कर रही है. उर्दू में छपी किताबों की जमकर डिमांड देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ें:

Indore Fire: इंदौर में तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, तस्वीरों में देखें भयावह हालात, 7 की मौत

MP Covid-19 Update: मध्य प्रदेश में तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना, अब तक 20 जिलों में मिले हैं एक्टिव केस, जानिए इंदौर-भोपाल का हाल

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget