एक्सप्लोरर

Indore News : पैसों के विवाद में दो परिवारों में झड़प, 11 घायल, 15 बाइकों में तोड़फोड़, पुलिस ने इतने लोगों पर किया केस

MP News: सिमरोल थाने के निरीक्षक धर्मेंद्र शिवहरे के मुताबिक इस विवाद की शुरुआत 21 हजार रुपये की लेन-देन को लेकर हुई. उन्होंने बताया कि इस विवाद ने बाद में हिंसक रूप ले लिया.

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के दतोदा गांव में रुपये-पैसे के विवाद में दो परिवारों के बीच झड़प में कम से कम 11 लोग घायल हो गए. इस झगड़े में 15 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह घटना गुरुवार रात की है. झगड़े के बाद वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर कई नामदज और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

पुलिस का क्या कहना है

सिमरोल थाने के निरीक्षक धर्मेंद्र शिवहरे ने बताया, ''किशोर चौहान और उसके आठ रिश्तेदारों की 21 हजार रुपये को लेकर नरेंद्र मुंडेल के साथ तीखी बहस हो गई. इसके बाद किशोर और अन्य ने नरेंद्र के साथ मारपीट की तथा उस पर और उसके घर पर पथराव किया. इससे उसके घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई.'' उन्होंने कहा कि इसके बाद गुस्से में बौखलाकर नरेंद्र और उसके साथ लगभग 90 लोगों की भीड़ ने तलवार, लाठी और रॉड से लैस होकर चौहान के समूह पर हमला कर दिया. इस दौरान वहां कम से कम 14 मोटरसाइकिलों को आग लगा दी गई. हमले में शंकरलाल चौहान, अर्जुन देवड़ा, सुरेंद्र चौहान, प्रह्लाद और चार साल की बच्ची हिमांशी चौहान घायल हो गए.

शिवहरे ने कहा कि किशोर चौहान की शिकायत पर नरेंद्र मुंडेल और 85 अन्य के खिलाफ भारतीय दंड विधान और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि नरेंद्र मुंडेल की शिकायत पर किशोर चौहान और आठ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

कितने लोगों पर की गई है कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शशिकांत कनकने ने कहा, ''हमले में लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए. लेकिन सिमरोल पुलिस की ओर से समय पर कार्रवाई करने से मामला आगे नहीं बढ़ पाया. पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है और गांव में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है.''

यह भी पढ़ें

Itarsi News: 110 करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ 3 नाइजीरियन लड़कियां गिरफ्तार, भारत कैसे पहुंची इतनी बड़ी खेप?

Singrauli Festival: स्थापना दिवस पर दीयों से जगमगाया सिंगरौली, राजस्व देने के मामले में प्रदेश में इस नंबर पर है यह जिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
दतिया: मतगणना से पहले कांग्रेस में जंग, आमने-सामने आए नेता
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget