एक्सप्लोरर

MP News: भ्रष्ट इंजीनियर हेमा मीणा नौकरी से बर्खास्त, CCTV का डीवीआर भी जब्त, पांच बैंक खाते भी रडार पर

MP News: आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में संविदा पर तैनात भ्रष्ट इंजीनियर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. हेमा मीणा को पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया.

MP News: मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में संविदा पर तैनात प्रभारी सहायक यंत्री हेमा मीणा के खिलाफ शिकंजा कसता जा रहा है. नौकरी से बर्खास्तगी के बाद लोकायुक्त टीम ने हेमा मीणा के फार्म हाऊस पर लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर जब्त कर फॉरेंसिक लैब भेजा है. मामला आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का है.

कॉरपोरेशन अध्यक्ष कैलाश मकवाना के निर्देश पर एडीजीव एमडी उपेन्द्र जैन ने सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की. लोकायुक्त ने हेमा मीणा के पांच खातों की जानकारी लेने और लॉकर खुलवाने के लिए बैंक प्रबंधन को पत्र लिखा है. मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन अध्यक्ष कैलाश मकवाना का कहना है कि इंजीनियर हेमा मीणा के सभी प्रोजेक्ट की जांच होगी.

लोकायुक्त के रडार पर भ्रष्ट महिला इंजीनियर  

बता दें कि तीन पहले पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में प्रभारी सहायक यंत्री हेमा मीणा के तीन ठिकानों पर लोकायुक्त टीम ने एक साथ छापा मारा था. भोपाल के बिलखिरिया स्थित आवास, रायसेन के फार्म हाउस सहित तीन स्थानों पर छापामार कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान 30 हजार रुपए मासिक वेतन माने पाने वाली सहायक इंजीनियर के घर से 30 लाख रुपए कीमत की एलइडी मिली. छापामार कार्रवाई में अब तक सात करोड़ रुपए की बेनामी संपत्ति का खुलासा हो चुका है. एक करोड़ रुपए की कीमत का बंगला, रायसेन, भोपाल और विदिशा में खरीदी गई जमीनों के दस्तावेज मिले बरामद हुए हैं. सहायक इंजीनियर की आमदनी से 232 प्रतिशत ज्यादा अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है.

कई जिलों में जमीन खरीदी के दस्तावेज जब्त

गौरतलब है कि सहायक इंजीनियर के खिलाफ लोकायुक्त को साल 2020 में शिकायत मिली थी. शिकायत मिलने के बाद से मीणा पर लोकायुक्त टीम मॉनिटरिंग कर रही थी. लोकायुक्त टीम ने सुबह छह बजे सहायक इंजीनियर के घर छापामार कार्रवाई की. हेमा मीणा मूल रूप से रायसेन जिले के चपना गांव की रहने वाली है. साल 2016 से हेमा मीणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में पदस्थ थी. इससे पहले कोच्चि में पदस्थ रह चुकी है. लोकायुक्त टीम 2011 से आय की जांच में लगी हुई थी. लोकायुक्त टीम को भोपाल, रायसेन और विदिशा में जमीन खरीदी के दस्तावेज भी मिले हैं. हार्वेस्टर, धान बुवाई मशीन, ट्रैक्टर और खेती में काम आने वाले अन्य उपकरण के कागज भी बरामद हुए हैं.  

Singrauli: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार का 'गंदा काम', 13 लड़कियों का रेस्क्यू, मालिक और मैनेजर गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget