एक्सप्लोरर

MP News: सीएम शिवराज ने किया नई आबकारी नीति का एलान, महुआ को लेकर जानें क्या कहा?

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार नई आबकारी नीति बना रही है. उन्होंने बताया कि इसके तहत जनजातीय वर्ग के लोग पारंपरिक तौर पर महुआ से शराब बना पाएंगे.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में मनाए जा रहे जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजातीय वर्ग के जीवन में बदलाव लाने का संकल्प लिया, साथ ही उन्हें महुआ से हेरिटेज शराब बनाने का अधिकार देने का ऐलान किया. मंडला के रामनगर में आयोजित जनजातीय गौरव सप्ताह के समापन कार्यक्रम में छह सौ करोड़ से जयादा के निर्माण व विकास कार्यो का लोकापर्ण व शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नई आबकारी नीति बना रही है, जिसमें जनजातीय वर्ग पारंपरिक रूप से महुआ से शराब बना पाएगा. इस हेरिटेज शराब को बेचने का अधिकार भी जनजातियों को दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रतिवर्ष 15 नवम्बर को पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाने तथा एक सप्ताह तक जनजातीय गौरव के विभिन्न कार्यक्रम देश के कोने-कोने में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया और भोपाल से इस अभियान की शुरूआत की. मंडला में जनजातीय गौरव दिवस सप्ताह का समापन हो रहा है. यह आयोजन जनजातियों की जिंदगी बदलने का अभियान है. जनजातियों का आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक सशक्तिकरण किया जाएगा.

सीएम ने कहा कि जनजातियों के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान एवं उनके गौरव को दुनिया में फिर स्थापित किया जाएगा. 52 गढ़ों वाले गोंडवाना राज्य का गौरवशाली इतिहास रहा है. गोंड राजा प्रजापालक एवं कुशल प्रबंधक थे. उनके श्रेष्ठ जल-प्रबंधन को आज भी याद किया जाता है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग को सामुदायिक वन प्रबंधन का अधिकार दिया जाएगा, वे जंगल लगाएंगे तथा उसकी लकड़ी, फल पर उनका ही अधिकार होगा. मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना में उन्हें आवासीय भूमि अधिकार-पत्र प्रदान किये जायेंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातियों के विरूद्ध दायर छोटे-छोटे और झूठे मुकदमे वापस लिये जाएंगे. जनजातीय समुदाय को प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिये रेत मुफ्त में प्रदान की जाएगी. अगले वर्श से तेंदूपत्ता बेचने का अधिकार जनजातियों को दिए जाने पर विचार किया जा रहा है. यह कार्य वन समितियों के माध्यम से किया जाएगा.

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मंडला में मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा, जिसका नाम राजा हृदय शाह मेडिकल कॉलेज होगा. प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मानपुर का नाम टंट्या भील स्वास्थ्य केन्द्र होगा. पाताल पानी स्थित टंट्या भील मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा. पातालपानी रेलवे स्टेशन का नाम टंट्या भील रेलवे स्टेशन होगा. इंदौर स्थित भंवर कुआं चौराहे का नाम टंट्या भील चैराहा होगा. इसी प्रकार इंदौर में एमआर-10 बस स्टैण्ड का नाम टंट्या भील बस स्टैण्ड किया जाएगा. मुख्यमंत्री ने बैगा योजना का मंच से डिजिटल शुभारंभ किया. योजना में बैगा समुदाय के सभी व्यक्तियों का घर-घर सर्वे कर उन्हें शासन की सभी संबंधित योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. इस मौके पर बैगा संस्कृति पर प्रकाशित पुस्तक 'मैं बैगा हूं' का विमोचन भी किया.

Mahakal Sawari 2021: उज्जैन में निकली भगवान महाकाल की शाही सवारी, भक्तों को चंद्रमौलेश्वर रूप में दिए दर्शन

Indore News: इंदौर से कांग्रेस की अयोध्या यात्रा पर BJP का तंज, विधायक संजय शुक्ला ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
सागर में BSF जवान की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, हिरासत में आरोपी
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव में करारी शिकस्त के बाद BJP का बड़ा एक्शन, भंग किया जिला संगठन
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा पर अब होगा अंतिम फैसला, BJP में मंथन तेज
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे
भोपाल में स्मार्ट साइकिल प्रोजेक्ट फेल, करोड़ों रुपये पानी में बहे

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget