एक्सप्लोरर

MP News: 'शिव' के राज में क्लर्क निकला करोड़पति, ईओडब्ल्यू के छापे में चौंकाने वाला खुलासा

ईओडब्ल्यू के छापे में उज्जैन का एक क्लर्क के पास बेहिसाब संपत्ति निकली है. क्लर्क ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों की सरकार में खूब नोट छापे.

Ujjain News: सत्ता में भले ही किसी भी दल हो लेकिन भ्रष्टाचार रोक पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन नजर आ रहा है. ईओडब्ल्यू के छापे में उज्जैन का एक क्लर्क के पास बेहिसाब संपत्ति निकली है. क्लर्क ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों की सरकार में खूब नोट छापे. शिक्षा विभाग में पदस्थ क्लर्क के जब राजनीतिक संबंध काम आए तो उनकी संपत्ति दिन दुगुनी और रात चौगुनी बढ़ती चली गई. पूरे मामले की पड़ताल करने वाले जांच अधिकारी भी संपत्ति का आकलन कर चकित रह गए.

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बुधवार सुबह उज्जैन के श्री कृष्ण कॉलोनी इलाके में रहने वाले धर्मेंद्र सिंह चौहान पिता अंतर सिंह चौहान के घर पर छापा मार कार्रवाई की. इस दौरान 3 टीम ने अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की. जांच अधिकारी अजय कुमार संकत में एबीपी न्यूज़ से चर्चा के दौरान बताया कि साल 1994 में अनुकंपा नियुक्ति पर धर्मेंद्र सिंह चौहान की शिक्षा विभाग में नौकरी लगी थी. वर्तमान में यूडीसी के पद पर पदस्थ हैं.

उनके घर से करोड़ों रुपए की चल अचल संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. जांच अधिकारी ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह चौहान के 3 बंगले हैं. इसके अलावा धुरेरी गांव में 83 बीघा जमीन, दो ट्रैक्टर, नगदी, बैंक लॉकर, एफडी और 33 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ब्याज पर देने के एग्रीमेंट मिले हैं. इस प्रकार आय से अधिक संपत्ति का मामला बनाया गया है. ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह चौहान को हिरासत में ले लिया गया है. उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हो गया है.

जिला पंचायत में खूब बरसा धन
ईओडब्ल्यू के डीएसपी अजय कैथवास ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह चौहान पूर्व में प्रतिनियुक्ति पर उज्जैन जिला पंचायत अध्यक्ष के निजी सचिव रह चुके हैं, उस समय उनकी चल अचल संपत्ति में काफी बढ़ोतरी हुई है. इस संबंध में भी पृथक से जांच की जा रही है. धर्मेंद्र सिंह चौहान ने जिन 21 लोगों को ब्याज पर राशि दी है, उनसे भी जानकारी हासिल की जा रही है.

वेतन से कई गुना बना ली संपत्ति
जांच अधिकारी अजय कुमार संकत ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह चौहान को अभी तक सरकार से लगभग 35 से 40 लाख रुपए वेतन के रूप में मिला है जबकि उसके एवज में उनके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति मिली है. आरोपी धर्मेंद्र सिंह कई सवालों का जवाब नहीं दे पाए है.

यह भी पढ़ें:

MP News: शिवराज सरकार का आज पेश होगा बजट, वित्तमंत्री देवड़ा खोलेंगे प्रदेश के विकास का पिटारा

MP News: इंदौर में पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा. कहा- चुनाव परिणाण आने के बाद सब खाएंगे मिठाई

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget