एक्सप्लोरर

बीजेपी के सदस्यता अभियान पर पार्टी विधायक ने ही खड़े किए सवाल, कांग्रेस ने बोला हमला

BJP Sadasyata Abhiyan 2024: बीजेपी के सदस्यता अभियान पर पार्टी विधायक अजय विश्रोई ने ही सवाल खड़े कर दिए हैं. जिसको लेकर कांग्रेस ने जीतू पटवारी ने हमला बोला है.

MP News: भारतीय जनता पार्टी के विधायक व पूर्व मंत्री ही लगातार अपने बयानों से बीजेपी की मुसीबत बढ़ा रहे हैं. अब विधायक अजय विश्रोई ने सदस्यता अभियान पर ही सवाल उठा दिए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर सदस्यता अभियान के पैसा खर्च करने की बात कही. जिसको लेकर कांग्रेस लगातार बीजेपी को घेर रही है. उन्होंने बीजेपी के इस अभियान को जबरदस्ती का अभियान बताया है.  

दरअसल, जबलपुर के पाटन से बीजेपी विधायक अजय विश्नोई ने एक्स पर लिखा कि भारतीय जनता पार्टी को सदस्य बनवाने हैं तो पैसा खर्च किजिए. आज मेरे मोबाइल पर +917880298199 नंबर से कॉल आया. ये एक एजेंसी का फोन था, जो मेरे अकाउंट से बीजेपी के सदस्य बनाने का ठेका मांग रहा था. जाहिर है ऐसी और भी एजेंसी होंगी, जिनकी सेवाएं लेकर गणेश परिक्रमा करने वाले आधारहीन नेता संगठन की नजर में बड़े बनने की कोशिश में लगे होंगे. 

विधायक ने आगे लिखा कि मैंने पहले भी कुछ लोगों के विज्ञापन छपवाकर, नेताओं के सम्मान, स्वागत और घर के भीतर अपनी सेवाएं देकर नेता बनते देखा है. इस बार यह नया ट्रैंड देखने को मिल रहा है. जहां पैसा खर्च करके अपने अकाउंट से बनने वाले सदस्यों की संख्या बढ़ाकर लोग बड़ा नेता बनने में लगे हैं. इस गिरावट पर हम पुराने कार्यकर्ता अफसोस करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते.

कांग्रेस ने बोला हमला
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स अकाउंट पर लिखा कि फर्जी आंकड़ों का प्रचार-प्रसार कर अपना सदस्यता अभियान चलाने वाली बीजेपी की पोल अब खुद उनके विधायक ही खोल रहे हैं. बीजेपी लगातार 20 वर्षों से अत्याचार, उत्पीडऩ, भुखमरी और गरीबी में मध्यप्रदेश के आंकड़े बढ़ा ही रही है. अब एजेंसियों की मदद लेकर अपने सदस्यता अभियान के आंकड़े भी फर्जी तरीके से बढ़ा रही है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget