एक्सप्लोरर

MP Corona Update: मध्य प्रदेश के 27 जिलों में नहीं हैं कोरोना के केस, बीते 24 घंटे में आए 37 नए मामले, भोपाल में हुई 1 मौत

MP News: प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4615 सैंपल लिए गए. इनमें 43 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में पहले करीब 7000 सैंपल लिए जाते थे, लेकिन सैंपलों की संख्या अब कम हो गई है.

भोपाल: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में स्थानीय निकाय (Urban Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के बीच 27 ऐसे जिले हैं जो कोरोना वायरस से मुक्त हैं. प्रदेश के बाकी के 25 जिलों में कोरोना के सक्रिय मरीज मौजूद हैं. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के संक्रमण के 37 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इस दौरान राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस से एक मौत भी दर्ज की गई है. 

किस जिले में मिले हैं कितने मरीज

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में स्थानीय निकाय और पंचायत के चुनाव होने वाले हैं. इन चुनावों में आम सभा और प्रत्याशियों का घर-घर जाकर मतदाताओं से मिलना खतरनाक भी साबित हो सकता है. मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 27 जिले कोरोना वायरस से मुक्त हैं. इनमें विदिशा, उमरिया, सिंगरौली, सीधी, शिवपुरी, श्योपुर, सतना, शिवनी, शहडोल, शाजापुर, आगर मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा  दमोह, देवास, धार, रीवा, पन्ना, नीमच, खरगोन, झाबुआ जिले शामिल हैं. इन जिलों में कोरोना का एक भी मरीज सक्रिय नहीं है. वहीं प्रदेश के 25 जिलों में कोरोना वायरस के मामले सक्रिय हैं. इन जिलों में कोरोना के सक्रिय मामले हैं, वहां चुनाव प्रचार भी एक बड़ी चुनौती साबित होगी. 

कम हो रही है सैंपलिंग

वहीं यदि पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो मध्य प्रदेश में कोरोना के 43 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं भोपाल में एक मरीज की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत भी हुई है. मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4615 सैंपल लिए गए. इनमें से 43 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई. मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में पहले करीब 7000 सैंपल लिए जा रहे थे, लेकिन सैंपलों की संख्या अब कम हो गई है. हालांकि पॉजिटिविटी दर 0.9 फीसदी पर है. वहीं यदि नए मामलों की बात करें तो मध्य प्रदेश के भोपाल में तीन, ग्वालियर में दो, हरदा में एक, होशंगाबाद में पांच, इंदौर में 18, मंडला में तीन, रायसेन में एक, राजगढ़ में एक, सीहोर में तीन नए मामले सामने आए हैं.

यह भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नये रेट जारी, जानें- आज दिल्ली सहित इन राज्यों के प्रमुख शहरों में कितना है एक लीटर तेल का दाम

Indore News: अपने पिता को जेल से जमानत दिलाने के लिये बेटे ने उठाया ऐसा कदम, अब पुलिस कर रही तलाश

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget