एक्सप्लोरर

MP Assembly Session: मिर्च-टमाटर की माला पहनकर विधानसभा पहुंचीं कांग्रेस विधायक, स्पीकर के बैठने से पहले ही शुरू हंगामा

MP Assembly Session: विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि हमारे आदिवासी के सिर पर बीजेपी नेता पेशाब करते हैं, महाकाल लोक में लूटमार की, सतपुड़ा भवन में दस्तावेज जला दिए.

MP Monsoon Assembly Session: मध्य प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र की शुरुआत हो गई है. जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था कि विधानसभा का यह सत्र काफी हंगामेदार होने वाला है, इसका भी आगाज हो गया है. मॉनसून सत्र में कांग्रेस की महिला विधायक गले में मिर्च और टमाटर की माला पहनकर विधानसभा पहुंचीं. इधर विपक्ष आदिवासियों और दलितों के साथ हुई मारपीट और उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर सरकार पर हमलावर है.

बता दें पांच दिवसीय विधानसभा मानसून सत्र की आज से शुरुआत हो गई. सत्र के पहले ही दिन रैगांव से कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा टमाटर ओर मिर्च की माला पहनकर विधायक पहुंची. विधायक कल्पना वर्मा को देख मंत्री भूपेन्द्र सिंह तंज कसते हुए कहा कि यह मौसमी महंगाई है. कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है. सिर्फ मप्र में ही महंगाई नहीं है. मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि राजस्थान में तो कांग्रेस की सरकार है, क्या वहां यह सब फ्री मिल रहा है. 

नेताप्रतिपक्ष ने उठाया यह मुद्दा
विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने बताया कि हमारे आदिवासी के सिर पर बीजेपी नेता पेशाब करते हैं, महाकाल लोक में लूटमार की, सतपुड़ा भवन में दस्तावेज जला दिए. इन मुद्दों पर विधानसभा में चर्चा करेंगे. 

दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि
परम्परा अनुसार विधानसभा सत्र के दौरान दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गई. पूर्व विधायक मधुकर हर्षे, रमेश शर्मा, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया और पूर्व मुख्य सचिव निर्मला बूथ को श्रद्धांजलि दी गई साथ ही 30 मार्च को इंदौर के बलेश्वर मंदिर की बावड़ी धंसने से मृत लोगों को भी श्रद्धांजलि दी गई. 

आक्रामक मुद्रा में कांतिलाल भूरिया
सीधी जिले में घटित हुए आदिवासी युवक के मामले को लेकर कांतिलाल भूरिया शुरुआत से ही आक्रमक मुद्रा में नजर आए. विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के सीट पर बैठने से पहले विधायक भूरिया ने आदिवासी अत्याचार का मामला उठाया, जिस पर संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि वंदे मातरम् गान तो हो जाने दीजिए.

यह भी पढ़ें: MP Elections: मध्य प्रदेश चुनाव में 'राम-रावण' की एंट्री, दिग्विजय सिंह ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर ऐसे किया वार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget