एक्सप्लोरर

एमपी में मंत्रियों के जिला प्रभार में बड़ा फेरबदल, इंदर परमार को मिला दमोह, जानें- किसे मिली कहां की जिम्मेदारी?

MP News: मध्य प्रदेश सरकार ने मंत्रियों के जिला प्रभार में बदलाव करते हुए इंदर सिंह परमार को दमोह की जिम्मेदारी सौंपी है. अन्य मंत्रियों को भी अतिरिक्त जिले देकर प्रशासनिक पुनर्गठन किया गया है.

MP Latest News: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मंत्रियों के जिला प्रभार में व्यापक फेरबदल किया गया है. कई मंत्रियों को नए जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कुछ के प्रभार में बदलाव कर उन्हें नए कार्यक्षेत्र दिए गए हैं. यह प्रशासनिक निर्णय ऐसे समय में लिया गया है, जब राज्य की राजनीति में मंत्री विजय शाह के विवादित बयान को लेकर घमासान मचा हुआ है.

राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) के प्रभार में बड़ा बदलाव हुआ है. अब तक उनके पास पन्ना और बड़वानी जिलों की जिम्मेदारी थी, लेकिन नए आदेश में उन्हें बड़वानी जिले से मुक्त कर दिया गया है और दमोह जिले का नया प्रभार सौंपा गया है. अब वे पन्ना और दमोह दोनों जिलों के प्रभारी मंत्री होंगे.

वहीं, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल को मंडला जिले का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. जायसवाल पहले से ही सीधी जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. यह नई जिम्मेदारी उनके प्रशासनिक कार्यक्षेत्र को और व्यापक बनाएगी. इसके साथ ही, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के मंत्री गौतम टेंटवाल को भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. उन्हें अब बड़वानी जिले का प्रभार दिया गया है, जबकि उज्जैन पहले से ही उनके कार्यक्षेत्र में शामिल है.

बता दें कि इन दिनों विजय शाह के एक बयान को लेकर विवाद गहराया हुआ है. जबलपुर हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज करने के आदेश दिए हैं, जिसके बाद विपक्ष खासकर कांग्रेस सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस नेताओं ने विजय शाह को बर्खास्त करने की मांग उठाई है.

मोहन यादव ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए
वहीं मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस बात पर प्रतिक्रिया दी है. एमपी सरकार की ओर से 'X' पर पोस्ट कर ये जानकारी दी गई कि 'मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्री विजय शाह के बयान के संदर्भ में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget