एक्सप्लोरर

MP Metro Rail Bharti: एमपी मेट्रो रेल भर्ती में स्कैम की अंशका! MPMRCL ने एडवाइजरी जारी कर कैंडिडेट्स को किया अलर्ट

MP Metro Rail Bharti 2024: मेट्रो कॉरपोरेशन ने कहा कि MPMRCL ने भर्ती के लिए किसी एजेंसी या कोचिंग सेंटर की नियुक्ति नहीं की है. भर्ती संबंधी सभी अधिसूचनाएं केवल निगम की वेबसाइट पर अपडेट की जाती हैं.

MP Metro Rail recruitment 2024: मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) अब विभिन्न पदों पर आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. ऐसे में नोटिफिकेशन के बाद अब एक एडवाइजरी जारी की गई है. इसमे कहा गया है कि प्रदेश में कुछ अनधिकृत व्यक्ति हैं, जो एमपी मेट्रो के एचआर बनकर घोटाला कर रहे हैं. मेट्रो अधिकारियों ने कहा कि हमारे संज्ञान में आया है कि गलत इरादे वाले अनधिकृत व्यक्ति एमपीएमआरसीएल के एचआर प्रतिनिधि बनकर फर्जी भर्ती अभियान चला रहे हैं.

अधिकारियों ने कहा कि अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी धोखे से बचने के लिए सिर्फ हमारी अधिकृत एमपीएमआरसीएल वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल से आधिकारिक अपडेट और अनाउंसमेंट पर ही भरोसा करें. मेट्रो विभाग की एडवाइजरी में बताया गया कि कुछ लोग अनुचित-अनैतिक साधनों का उपयोग करके एमपी मेट्रो में नौकरी देने के झूठे वादों से उम्मीदवारों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं.

मेट्रो कॉरपोरेशन ने क्या कहा?
मेट्रो कॉरपोरेशन ने एडवाइजरी में कहा कि एमपीएमआरसीएल ने अपनी ओर से भर्ती के लिए किसी एजेंसी या कोचिंग सेंटर की नियुक्ति नहीं की है. भर्ती संबंधी सभी अधिसूचनाएं केवल निगम की वेबसाइट पर अपडेट की जाती है. कॉरपोरेशन ने जनता से अनुरोध किया कि वो मेट्रो की ओर से किसी भी व्यक्ति या एजेंसी द्वारा किए गए ऐसे किसी भी झांसे का शिकार न बनें.

दरअसल, मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा हाल ही में मेट्रो रेल में विभिन्न स्तरीय रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए थे. जिसमें सहायक प्रबंधक, उप महाप्रबंधक, संयुक्त महाप्रबंधक और वरिष्ठ उप महाप्रबंधक जैसे पद शामिल थे. इसके लिए मेट्रो रेल में नौकरी पाने के इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर रहे हैं. इस बीच जानकारी आ रही है कि कुछ ठग बेरोजगारों को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें - Bhojshala News: भोजशाला में मंदिर या मस्जिद? ASI की सर्वे रिपोर्ट पर एमपी हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, शाह ने दिया चिकन-नेक की सुरक्षा का रोडमैप
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget