एक्सप्लोरर

Watch: शिकायतों की पूंछ बनाई, अजगर की तरह रेंगते हुए पहुंचा फरियादी, भ्रष्टाचार के पेश किए सबूत

Neemuch News: हजारों आवेदन की पूंछ बनाकर रेंगते हुए कलेक्ट्रोट पहुंचे फरियादी ने बताया कि भ्रष्टाचार की शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है. उन्होंने तत्कालीन सीईओ पर भी गंभीर आरोप लगाये.

MP News: मध्य प्रदेश के नीमच से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से परेशान फरियादी ने अफसरशाही और सत्ता को जगाने का अनोखा तरीका अपनाया. शिकायतों का पुलिंदा लपेटकर लोटन करते हुए फरियादी कलेक्ट्रेट पहुंच गया. आवेदनों की पूंछ बनाकर अजगर की तरह रेंगते हुए कलेक्ट्रेट में पहुंचे फरियादी को देखने के लिए भीड़ लग गयी. फरियादी का नाम मुकेश प्रजापति है.

नवागत कलेक्टर हिमांशु चंद्रा से मुलाकात कर फरियादी ने मामला बताया. फरियादी ने कहा कि भ्रष्टाचार की शिकायत अधिकारियों के अलावा लोकायुक्त और मुख्यमंत्री से भी की. सुनवाई नहीं होने पर विरोध स्वरूप लोटने करते हुए कलेक्टर से शिकायत करने का फैसला लिया. नीमच कलेक्टर कार्यालय की तस्वीर सामने आने के बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस का कहना है कि जनसुनवाई में रेंगते हुए पहुंचने वाले शख्स मोहन यादव सरकार की लाचारी को दर्शाता है. 

शिकायतों का पुलिंदा लपेटकर पहुंचा फरियादी

मामला पंचायत कांकरिया तलाई में निर्माण और विकास कार्यों के नाम पर घोटाले का है. पीड़ित फरियादी ने तत्कालीन सरपंच और पति पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. मुकेश प्रजापति ने बताया कि तत्कालीन सीईओ गुरुप्रसाद की मिलीभगत से भ्रष्टाचार किया गया. फरियादी ने घोटाला मामले की जांच ईडी से कराने की मांग की. कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने मुकेश प्रजापति की बात सुनकर जांच के निर्देश दिए.

मुकेश प्रजापति ने बताया कि समय रहते भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर अजगर व्यवस्था को निगल जाएगा. उन्होंने कहा कि कांकरिया तलाई में सवा करोड़ का भ्रष्टाचार हुआ है. भ्रष्टाचार के सबूत पेश करने पर भी अधिकारियों ने मुकेश प्रजापति की गुहार नहीं सुनी. सुनवाई नहीं होने से परेशान फरियादी ने प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया. भ्रष्टाचार की शिकायत करने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे फरियादी की चर्चा दूर दूर तक हो रही है. 

ये भी पढ़ें-

MP में अमानक दवाओं की सप्लाई पर चिकित्सक महासंघ अलर्ट, CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी में की ये मांग

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget