एक्सप्लोरर

इंदौर में वोटर्स को लुभाने के लिए ऑफर की भरमार, स्याही लगी उंगली दिखाने पर मिलेंगी ये सारी चीजें मुफ्त

MP Lok Sabha Chunav 2024: इंदौर में वोटर्स को लुभाने के लिए ऑफर निकाले गए है. वोटिंग करके आने पर उंगली पर लगी स्याही दिखाने से फ्री पोहा, फ्री आइसक्रीम और पार्किंग से लेकर कई तरह की चीजें मिलेगी.

MP Lok Sabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में अंतिम चरण का मतदान है. जिसमें वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए इंदौर प्रशासन और जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं. इन्हीं प्रयासों के तहत कुछ ऑफर भी समाज के लोगों के साथ मिलकर लाए गए हैं. वहीं इसके लिए व्यापारी वर्ग भी आगे आया है और उसने बहुत सारे ऑफर लोगों के लिए निकाले हैं. तो आईए जानते हैं कि अगर आप कल 13 मई को वोट डालकर आते हैं तो आपको कौन-कौन से ऑफर का फायदा मिल सकता है.

56 दुकान पर मिलेगी विशेष ऑफर
इंदौर में कल यानी 13 मई को वोटिंग होनी है. वोटिंग के बाद ऑफर्स में सबसे पहले बात करते हैं 56 दुकान की. व्यंजनों के लिए खास मशहूर इंदौर के छप्पन दुकान पर अगर आप वोटिंग के बाद जाते हैं और अपनी उंगली का निशान दिखाते हैं तो आपको सुबह 7:00 से 9:00 बजे के बीच में फ्री में पोहा दिया जाएगा. इतना ही नहीं यहां पर बुजुर्गों को आइसक्रीम भी निशुल्क दी जाएगी. 

सिटेडल मॉल में पार्किंग फ्री
वही इंदौर के बाईपास स्थित सिटेडल मॉल की बात करें तो यहां पर आने वाले आगंतुकों को उंगली का निशान दिखाने पर पार्किंग फ्री मिल रही है. इस बार जिला प्रशासन को उम्मीद है कि 75% के आसपास मतदान होना चाहिए हालांकि पिछली बार यह आंकड़ा 70.02% था इधर मतदाताओं का आकर्षित करने के लिए अलग-अलग संगठन अपने लेवल पर ऑफर्स की घोषणा कर चुके है और इसमें कुछ नाम और भी जुड़ गए हैं.

डायनासोर पार्क की एक टिकट खरीदने पर एक फ्री
सिटाडेल मॉल में 50000 की खरीदी करने पर एक सोने का सिक्का भी मिलेगा. इंदौर के डायनासोर पार्क में एक टिकट खरीदने पर एक टिकट फ्री का ऑफर भी दिया जाएगा और यह ऑफर मतदान के बाद ही लागू होगा. मॉल में ₹2500 की खरीदी करने पर एक हॉलीडे लैंड पासपोर्ट मिलेगा और इसमें कई तरह के डील और ऑफर शामिल होंगे.

इंदौर होटल एसोसिएशन ने भी मतदाताओं के लिए निकाले ऑफर
इधर इंदौर होटल एसोसिएशन ने भी अपने यहां पर मतदान करके आने वाले मतदाताओं के लिए ऑफर निकाले हैं. जिसमें उन्हें निशुल्क वेलकम ड्रिंक दी जाएगी और उनका सम्मान भी किया जाएगा. इंदौर के ग्राम पंचायत लसूडिया परमार में भी ज्यादा से ज्यादा मतदान के लिए बिस्कुट कोल्ड ड्रिंक फ्रूटी और छाछ मतदाताओं को बांटी जाएगी. इसमें लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया है.

लकी ड्रा में ₹1000 तक के पुरस्कार भी रखे गए हैं इंदौर के फेमस अपना स्वीट्स पर भी तमाम ऑफर है उसके अलावा कृष्णपुरा छत्री बजरंग मंदिर के पास स्थित नूडल्स और मंचूरियन खाने के लिए ऑफर लागू किया गया है यहां पर चॉइस चाइनीस सेंटर है जिसने ही ऑफर लागू किए हैं.

यह भी पढ़ें: 'मेरे सामने आया तो दो जूते मारूंगी', रीवा में महिला TI ने शिकायतकर्ता को दी धमकी, जानें पूरा मामला

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget