एक्सप्लोरर

MP Lok Sabha Election 2024: एमपी में दूसरे चरण के लिए 109 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, जानें- कब है वोटिंग?

MP Lok Sabha Chunav 2024: एमपी की 29 लोकसभा सीटों में से खजुराहो एक मात्र सीट ऐसी है, जिस पर इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है. खजुराहो सीट पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है.

MP Lok Sabha Elections 2024: मध्य प्रदेश के खजुराहो (Khajuraho) से समाजवादी पार्टी की 'इंडिया' गठबंधन की उम्मीदवार मीरा यादव (Mira Yadav) सहित 56 उम्मीदवारों ने दूसरे चरण के लिए गुरुवार (4 अप्रैल) को अपना नामांकन दाखिल किया. एक अधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण के लिए 109 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भर दिया है. प्रदेश की सात सीटों पर 26 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए गुरुवार को नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन था. 

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से खजुराहो एक मात्र सीट ऐसी है, जिस पर इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव लड़ रहा है. खजुराहो लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है. यहां समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं. वीडी शर्मा 2019 लोकसभा चुनाव में 4.5 लाख से अधिक वोटों के अंतर से यह सीट जीती थी. 

कब तक ले सकते हैं नामांकन वापस?
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों की संख्या 109 हो गई है. अब इन नामांकनों की जांच की जाएगी और उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल है. बैतूल, टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और नर्मदापुरम में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा.

आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
वहीं इस बीच चुनावी प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज होता जा रहा है. बैतूल से बीजेपी उम्मीदवार दुर्गा दास उइके के लिए समर्थन जुटाते हुए मोहन यादव ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ पर निशाना साधा है. एक सभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन ने कहा कि किसी भी काम को पूरा करने के लिए तीन महीने पर्याप्त थे. आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट बैतूल से पर्चा दाखिल करते समय भी मोहन यादव दुर्गा दास उइके के साथ थे. 

रीवा में कांग्रेस उम्मीदवार नीलम अभय मिश्रा के नामांकन से पहले एक सभा को संबोधित करते हुए पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में झूठ बोलकर सत्ता में आए थे. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री झूठे वादे कर रहे हैं, जिसे अब 'मोदी की गारंटी' करार दिया गया है.' बता दें मध्य प्रदेश में 19 अप्रैल से चार चरणों में मतदान होगा.

ये भी पढ़ें: MP Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण के लिए पर्चा भरने का आज अंतिम दिन, अब तक 54 उम्मीदवारों से जमा हुए 73 नामांकन फार्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
CJP के अभिजीत दीपके को कौन सा खेल पसंद? प्रदर्शनकारियों के साथ जंतर-मंतर पर खेलते आए नजर
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Embed widget