एक्सप्लोरर

MP: AIIMS के बाद हमीदिया हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल, अलर्ट मोड पर अस्पताल प्रबंधन

MP Doctors Strike: कोलकाता की घटना को लेकर भोपाल एम्स के बाद हमीदिया हॉस्पिटल में बीती रात 12 बजे से जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू की है. प्रदेश भर में करीब तीन हजार जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं.

MP Doctors Strike News: कोलाकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना के बाद से देशभर में डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में अब मध्य प्रदेश में भी जूनियर डॉक्टरों द्वारा विरोध जताया जा रहा है. बीते दो दिनों से भोपाल के एम्स अस्पताल में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं, जबकि गुरुवार रात 12 बजे से हमीदिया हॉस्पिटल के जूनियर डॉक्टरों ने भी हड़ताल शुरू कर दी है.

जूडा के प्रवक्ता कुलदीप गुप्ता के अनुसार यह हड़ताल प्रदेश स्तरीय है. हमीदिया हॉस्पिटल में भी बीती रात 12 बजे से जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू की है. उन्होंने बताया कि प्रदेश भर में करीब तीन हजार जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं. इधर हमीदिया हॉस्पिटल में करीब 250 जूनियर डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने की वजह से हमीदिया प्रबंधन भी अलर्ट मोड पर आ गया है.
 
डॉक्टर्स की छुट्टियां रद्द
हड़ताल से निपटने के लिए हमीदिया हॉस्पिटल का प्रबंधन भी एक्शन मोड में आ गया है. भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. एन सिंह ने सभी डॉक्टर्स की छुट्टियां निरस्त कर दी है. डीन ने मेडिकल टीचर्स को इमरजेंसी, ओपीडी, ऑपरेशन थेटर, वार्ड में तैनात करने के निर्देश सभी डिपार्टमेंट प्रमुखों को दिए हैं. गांधी मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टर प्रवक्ता कुलदीप गुप्ता के अनुसार करीब 250 जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं. 

कुलदीप गुप्ता ने बताया कि हड़ताल को लेकर जीएमसी डीन को पत्र दिया गया है. हड़ताल के दौरान जूनियर डॉक्टर्स इमरजेंसी में सेवाएं देंगे, जबकि रुटीन और ओपीडी में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे. कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में बीते गुरुवार-शुक्रवार की रात जूनियर डॉक्टर के साथ दंरिदगी की घटना घटित हुई थी. कॉलेज की चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न हालत में डॉक्टर का शव बरामद हुआ था. 

मृतिका मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की पीटी सेकेंड वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला डॉक्टर के साथ रेप की घटना सामने आई है. साथ ही मृतिका के चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए थे. इस मामले को लेकर मध्य प्रदेश सहित भोपाल में भी डॉक्टरों द्वारा विरोध जताया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर क्या बोले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय? पीएम मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget