एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh News: BJP विधायक ने बेटे को खुद भिजवाया हवालात, कहा- 'अपराधी का कोई रिश्ता नहीं होता', जानें क्या है वजह

Gwalior: पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का बेटा दिनेश लोधी नशा करके हंगामा करता है. इतना ही नहीं दिनेश पर लोगों को परेशान करने का भी आरोप लगता रहता है. इससे परेशान विधान ने खुद बेटे को हवालात पहुंचाया.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) जिले की पिछोर विधानसभा सीट से बीजेपी (BJP) विधायक प्रीतम लोधी (Pritam Lodhi) ने आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के लिए भी एक मिसाल पेश की है. विधायक ने अपने ही बिगड़ैल बेटे के कारनामों से परेशान होकर उसे हवालात में भेज दिया है. विधायक खुद अपने बेटे को लेकर थाने पहुंचे. अब विधायक के इस काम की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है. 

बता दें पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का बेटा दिनेश लोधी आए दिन नशा करके हंगामा करता है. इतना ही नहीं दिनेश पर लोगों को परेशान करने का भी आरोप लगता रहता है. अपने ही बेटे की इन हरकतों से विधायक परेशान हो गए. इसके बाद विधायक प्रीतम लोधी खुद अपने बेटे को लेकर थाने पहुंचे. यहां उन्होंने थाने के टीआई और खुद एसपी से भी बेटे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही. 

'अपराधी का कोई रिश्ता नहीं होता'
जानकारी के अनुसार थाना पुरानी छावनी सहित कई अन्य थानों में दिनेश के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल दिनेश को थाना पुरानी छावनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं बेटे को हवालात भिजवाने के बाद बीजेपी विधायक ने मीडिया से कहा कि अपराधी की कोई जाति नहीं होती, अपराधी का कोई रिश्ता नहीं होता, अपराधी अपराधी होता है. उन्होंने कहा कि मेरे लड़के ने अपराध किया है, तो मैंने खुद उसे पुलिस के हवाले किया है.

पहले भी कर चुके हैं विरोध
एसपी साहब से मैंने खुद बात की और कहा कि इसके खिलाफ कड़ी से कड़ी धाराएं लगाई जाएं और कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए. थाने में मैंने भी पुलिस के साथ अपने बेटे दिनेश को थर्ड डिग्री दी है. उन्होंने कहा कि मैं अपराध के विरोध में हूं और हमेशा रहूंगा. पुलिस को पता है मैंने अपराधी का साथ दिया या फरियादी का दिया है. बेटे दिनेश लोधी का विरोध उसके पिता विधायक प्रीतम लोधी कई बार कर चुके हैं.

ये भी पढ़ें

MP Today Weather: MP में कड़ाके की सर्दी के बीच बारिश का दौर जारी, गलन से ठिठुरे लोग, जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget