एक्सप्लोरर

Mangubhai Patel Health: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल की बिगड़ी तबीयत, AIIMS में भर्ती

Mangubhai Patel Health News: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल को तेज बुखार के चलते भोपाल के आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में भर्ती कराया गया है.

Mangubhai Patel Health Update: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल की सोमवार को अचानक से तबीयत बिगड़ गई है. उन्हें राजधानी भोपाल के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की ओर से उनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल को वायरल फीवर हो गया है. इधर एम्स में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है.

राज्यपाल के स्वास्थ्य की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उनकी तबीयत की जानकारी ली. हालांकि, अभी तक उनके स्वास्थ्य की स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. एम्स में राज्यपाल मंगुभाई पटेल के इलाज के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो.

आक्सीजन सपोर्ट पर भी रखे गए थे मंगुभाई पटेल
गौरतलब है कि मंगुभाई पटेल को अगस्त 2022 में भी बुखार, सर्दी और खांसी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था. उस समय भी राज्यपाल मंगुभाई पटेल का बॉडी टेम्प्रेचर 98.4 डिग्री, हार्ट बीट (ह्रदय गति) 94 प्रति मिनट और ऑक्सीजन लेवल 93 फीसदी दर्ज किया गया था. इसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए आक्सीजन सपोर्ट पर भी रखा गया था.

मंगुभाई पटेल एक आदिवासी नेता हैं. मंगूबाई पटेल 1990 से 2012 तक नवसारी विधानसभा क्षेत्र से और 2012 से 2017 तक गणदेवी विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए. उन्हें अक्टूबर 2013 में गुजरात विधानसभा के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया था. 6 जुलाई 2021 को उन्हें भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से मध्य प्रदेश राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया. मंगुभाई पटेल मध्य प्रदेश के 19वें और वर्तमान राज्यपाल हैं.

इसे भी पढ़ें: मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, बोले- हर साल भव्य तरीके से मनेगा जनमाष्टमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget