एक्सप्लोरर

MP Diwas 2022: सीएम शिवराज ने दी एमपी दिवस की बधाई, बताया राज्य का विकास दर- 19.76 प्रतिशत

MP Foundation Day: सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि देश की 5 ट्रिलियन की इकोनॉमी में मध्य प्रदेश की 550 बिलिय डॉलर की भागीदारी होने वाली है. पहले प्रदेश बीमार था, लेकिन अब विकास की ओर बढ़ रहा है.

CM Shivraj On MP Diwas: मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस (MP Foundation Day) पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने प्रदेश वासियों को बधाई दी है. उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा है कि वह कामना करते हैं कि राज्य प्रगति और उन्नति की नई ऊंचाइयां छुए और सभी मिलकर एमपी की सफलता के लिए काम करें. वहीं, सीएम शिवराज ने यह भी बताया कि देश की 5 ट्रिलियन की इकोनॉमी में 550 बिलिन डॉलर का योगदान मध्य प्रदेश का रहेगा.

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर लिखा, "मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर संकल्प लें कि अपने नागरिक कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करते हुए प्रदेश एवं देश की प्रगति में योगदान देंगे. मैं भी आपको वचन देता हूं कि मध्य प्रदेश को देश का श्रेष्ठतम राज्य बनाकर ही विराम लूंगा. 

यह भी पढ़ें: MP Foundation Day 2022: 67 साल का हुआ मध्य प्रदेश, है अपना अनोखा इतिहास, जानें कुछ रोचक बातें

बीमार से सुचारू हुआ एमपी: सीएम शिवराज
वहीं, सीएम चौहान ने दूसरा ट्वीट किया, " यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य की प्राप्ति में अपना हरसंभव योगदान देने के लिए कटिबद्ध है. मध्यप्रदेश भी 550 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त कर इस महान ध्येय में सहभागी बनेगा." सीएम ने बताया कि एमपी पहले बीमार हुआ करता था, लेकिन अब सुचारू हो गया है. अब आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एमपी सरकार और प्रदेशवासी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. 

एमपी का आर्थिक विकास दर 19.76 प्रतिशत
सीएम ने बताया कि मध्य प्रदेश हर क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है. इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि मध्य प्रदेश की प्रगति और विकास में सभी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दें. इस साल मध्य प्रदेश की आर्थिक विकास की दर 19.76% है. 

एक और ट्वीट कर शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, "मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस की समस्त भाइयों-बहनों व भांजे-भांजियों को हार्दिक बधाई. हम सबका प्राणों से प्यारा प्रदेश प्रगति एवं उन्नति की नई ऊंचाइयों का स्पर्श करे, हम सब मिलकर इस संकल्प की सिद्धि के लिए कार्य करें, आज के इस शुभ अवसर पर यह प्रण करें." आगे लिखा, "आइए, समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए हम तेजी से आगे बढ़ें. आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget