एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में बाघों की मौत को लेकर मोहन यादव सरकार पर भड़के कमलनाथ, जानिए क्या कुछ कहा?

Tiger Death in MP: मध्य प्रदेश में बीते 6 में 23 बाघों की मौत के बाद सियासी तेज हो गई है. बाघों की मौत को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

MP News Today: टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में लगातार बाघों की मौत हो रही है. बीते 6 महीने की बात करें तो इस दौरान 23 बाघों की मौत हो चुकी है, जबकि अकेले बांधवगढ़ में 12 बाघों की मौत हुई है. 

बाघों की मौत को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सवाल उठाए हैं, साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार से मांग भी की है.

बाघों की मौत पर पूर्व सीएम ने साधा निशाना
पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, "मध्य प्रदेश वन्य प्राणियों के लिये भी असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है. टाइगर स्टेट मध्य प्रदेश में पिछले 6 महीनों में 23 बाघों की मौत हुई है, जिसमें से अकेले बांधवगढ में 12 बाघों की मौत हुई है."

उन्होंने आगे लिखा, "वर्ष 2024 में देश में अब तक कुल 75 बाघों की मौत हुई है, जिसमें अकेले मध्य प्रदेश में 23 बाघों की मौत हो चुकी है. देश में कुल बाघों की मौत का 30 फीसदी आंकड़ा अकेले मध्य प्रदेश से है."  

'बांधवगढ़ में खेला जा रहा है घिनौना खेल'
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा कि बताया जा रहा है कि बांधवगढ़ में शिकारियों और अंतरराष्ट्रीय तस्करों की सांठगांठ से बाघों की मौत का घिनौना खेल खेला जा रहा है. वन विभाग को कुछ शिकारियों के खातों में अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के भी सबूत मिले हैं.

'बाघों की सुरक्षा में नाकाम सरकार'
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर लिखा, "हम बाघों की मौत के मामले में पूरे देश में नंबर वन आ चुके हैं, बावजूद इसके सरकार कोई भी ठोस कदम उठाने में नाकाम साबित हुई है. सरकार की उदासीनता से जहां तस्करों की मौज हो रही है, वहीं वन्य जीवों का जीवन संकट में आ गया है." 

पूर्व सीएम ने लिखा कि मैं सरकार से मांग करता हूं कि बाघों की असमान्य मौतों को गंभीरता से लें और शिकारियों एवं तस्करों की भूमिका की जांच कर अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की पहल करें.

ये भी पढ़ें: सतपुड़ा भवन को पॉलीथिन का सहारा? पहले आग तो अब बारिश के पानी से बढ़ी परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget