एक्सप्लोरर

ग्वालियर के अस्पताल में AC फटने से आग, लेबर रूम में मचा हड़कंप, खिड़कियां तोड़कर मरीजों को निकाला

Gwalior Fire: ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. गाइनोकॉलजी आईसीयू में एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट हुआ, जिससे पूरे वार्ड में धुआं फैल गया.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कमला राजा अस्पताल में देर रात भीषण आग लग गई. यहां एसी फटने से महिला लेबर यूनिट में आग भड़की. हादसे के बाद मरीजों को तुरंत दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर किया गया. फायर ब्रिगेड ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया. इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई. कलेक्टर रुचिका सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

हादसे के समय उस वार्ड में 16 मरीज भर्ती थे. साथ ही आसपास के वार्डों में 100 से ज्यादा मरीज भर्ती थे. हादसे के बाद सभी मरीजों को सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल में शिफ्ट किया गया. आग लगने की सूचना पर अस्पताल अधीक्षक समेत पुलिस और इमरजेंसी स्टाफ को भी बुलाया गया. बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद वार्ड की खिड़कियां तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला गया. फिलहाल सभी मरीज सुरक्षित हैं.

मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियां
ग्वालियर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी अतिबल सिंह यादव ने बताया कि हमें अस्पताल के लेबर वार्ड में आग लगने की सूचना मिली और हमने तुरंत छह स्टेशनों को सूचित किया. इसके बाद दमकल कि दो गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया.

शीशा तोड़कर मरीजों को निकाला गया बाहर
एक प्रत्यक्षदर्शी ने एएनआई को बताया, "रात के करीब डेढ़ से दो बजे का समय था. लोग बाहर सो रहे थे, तभी हमने डॉक्टरों और अन्य लोगों से आग लगने की चीखें सुनीं. हमारा मरीज आईसीयू में था और हम डर गए थे. जब हमने खिड़की से देखा, तो मरीज अंदर फंसे हुए थे. हमने धुआं बाहर निकालने और उन्हें बाहर निकालने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर का इस्तेमाल करके शीशा तोड़ा."

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की सहायक अधीक्षक डॉ. रीता मिश्रा ने कहा, "मुझे एक डॉक्टर ने आग लगने की सूचना दी. हम अस्पताल पहुंचे और सुपरवाइजर और सफाई कर्मचारियों को भी बुलाया. हर जगह बहुत धुआं था, लेकिन किी तरह मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया." 

भाई दूज को लेकर हर्षा रिछारिया हुईं ट्रोल, नया वीडियो जारी कर कहा- 'नीचा दिखाने से पहले...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget