एक्सप्लोरर

MP में फूटा किसानों का गुस्सा, टोल फ्री नंबर बना मजाक, आंदोलन की चेतावनी

Jabalpur News: जबलपुर में टोल फ्री नंबर से खाद न मिलने पर किसानों ने नाराजगी जताई. जबरन नैनो डीएपी देने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान नाराजगी जता चुके हैं. किसानों ने आंदोलन की चेतावनी दी.

MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में भारतीय किसान संघ के प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होने छरौआ घाट पहुंचे सैकड़ों किसानों ने टोल फ्री नंबर से खाद न मिलने पर जमकर नाराजगी जता.

किसान संघ के जिलाध्यक्ष रामदास पटेल ने बताया कि टोल फ्री नंबर 0761181 पर कॉल करने पर फोन नहीं लगता है और न ही किसानों को इस संबंध में कोई एसएमएस अब तक नहीं मिला है. एक जुलाई से प्रारंभ हुई खाद वितरण की यह व्यवस्था नाकाम साबित हुई है.

जिले भर के किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे

श्री पटेल ने कहा कि यदि व्यवस्था नहीं सुधरी तो भारतीय किसान संघ के नेतृत्व जिले भर के किसान जिला मुख्यालय पर बड़े आंदोलन, धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी.

प्रशिक्षण वर्ग में मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल व विद्युत नियामक आयोग के सदस्य दामोदर पटेल ने किसान संघ की रीति नीति, अवधारणा व कार्यपद्धति को किसानों के समक्ष रखा. 

प्रशासन के खिलाफ किसानों में भारी गुस्सा देखने मिला

शासन ने जारी आदेश के तहत 5 बोरी डीएपी व 5 बोरी यूरिया के साथ एक बॉटल नैनो डीएपी व यूरिया की जबरदस्ती दी जा रही है. जिसको लेकर प्रशासन के खिलाफ किसानों में भारी गुस्सा देखने मिला. किसानों ने आरोप लगाया कि निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने अधिकारी इस तरह के आदेश निकाल रहे हैं.

जिससे किसान को आर्थिक नुकसान हो रहा है और निजी खाद कंपनियों को लाभ मिल रहा है. जबकि नैनो डीएपी व यूरिया से किसानों को कोई लाभ नहीं है. इस भ्रष्टाचार को बंद किया जाना चाहिए.

किसान को फायदा होगा तो वह नैनो डीएपी या यूरिया खरीदेगा- चौहान

डीएपी के साथ नैनो डीएपी व यूरिया की बॉटल जबरदस्ती किसानों को देने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान नाराजगी जता चुके हैं. जिसका वीडियो जारी करते हुए किसान संघ ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसान को फायदा होगा तो वह नैनो डीएपी या यूरिया खरीदेगा.

जबरदस्ती किसान को बाध्य नहीं किया जाना चाहिए. यह गलत है. उत्तरप्रदेश की योगी सरकार व राजस्थान सरकार ने एक बोरी डीएपी के साथ नैनो डीएपी की बॉटल देने पर दुकानदारों पर कार्यवाही करने के आदेश जारी किए हैं. लेकिन मध्यप्रदेश में धड़ल्ले से जारी है.

Input By : Amarjeet Khare
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
रीवा में कट्टे संग धमकी का वीडियो वायरल, 8 राउंड फायरिंग का भी दावा
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
दतिया में कांग्रेस की जीत पर जीतू पटवारी का बड़ा बयान, 'MP में बदलाव की शुरुआत'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब
स्कूल में 'धुरंधर' फिल्म दिखाने पर प्राचार्य को नोटिस, DEO ने मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget