एक्सप्लोरर

Jal Jeevan Mission: जल जीवन मिशन के तहत 3 साल में आधा काम भी नहीं हुआ पूरा, अधिकारी नहीं ले रहे सुध

मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत 33 जिलों में 50 प्रतिशत भी काम पूरा नहीं हो पाया है. 15 अगस्त 2019 में जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी. इस मिशन का काम साल 2024 में पूर्ण किया जाना निर्धारित है.

MP News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर घर जल मुहिम पर एमपी के अफसर पानी फेर रहे हैं. मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन कार्य कछुआ गति से चल रहा है. सिस्टम की लापरवाही ने मध्य प्रदेश को देश में 25 वां स्थान मिला है. प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में इस मिशन के हालत खराब हैं. आलम यह है कि 26 हजार गांवों में योजना के तहत प्लान तक नहीं बना है.

तीन जिलों में हुए हैं 22 फीसदी काम
जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में हालत बहुत खराब है. एमपी के 33 जिलों में तो अभी तक आधा काम भी नहीं हो पाया है. मध्य प्रदेश के 51 हजार 548 गांवों में से शासन ने छह हजार 747 गांवों में योजना के तहत 100 फीसदी काम पूरा होने का दावा किया, लेकिन जब जांच की गई तो महज दो हजार 110 गांव ही सत्यापित हो पाए, जबकि प्रदेश के तीन जिले छतरपुर, सतना और पन्ना में तो इस मिशन के बहुत बुरे हाल है यहां केवल 22 फीसदी से कम कार्य हो पाया है.

MP Weather: हल्का सर्द होने लगा मौसम, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक जाने की संभावना, जानें हालात

2019 में शुरू हुआ था मिशन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुहिम के अनुरूप केंद्र सरकार ने गांव-गांव-घर-घर में स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए 15 अगस्त 2019 में जल जीवन मिशन की शुरुआत की थी. हर घर प्रतिदिन, प्रति व्यक्ति 55 लीटर स्वच्छ जल उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इस मिशन का काम साल 2024 में पूर्ण किया जाना निर्धारित है, लेकिन मध्य प्रदेश में योजना के तीन साल बीत जाने के बाद भी हाल खराब है. अभी प्रदेश के आधे जिलों में भी काम पूर्ण नहीं हो सकता है.

गौरतलब है कि जब जल जीवन मिशन को लेकर पड़ताल की गई तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ग्रह गांव जैत पहुंचे. जहां पर एक साल पहले मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन के अफसरों को फटकार लगाई थी, लेकिन एक साल बाद भी काम पूरा नहीं हो पाया है. ग्रामीण ओम प्रकाश केवट कदीर खान बताते हैं कि मुख्यमंत्री के कहने के बाद भी अफसर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं, यह खुद उनका गृह गांव है. जहां पर हम सरकारी योजनाओं के लिए परेशान हैं. केवल नल लगा कर चले गए हैं, लेकिन टोटी तक नहीं लगाई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget