एक्सप्लोरर

Jabalpur News: ऊर्जा मंत्री ने तकनीकी कर्मियों के साथ किया भोजन, विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुगम बनाने पर की चर्चा

Jabalpur News: जबलपुर में विद्युत कंपनियों के तकनीकी कार्मिकों के साथ ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पत्तल और दोने में साथ मिलकर खाना खाया. इस दौरान उन्होंने उनका सुख-दुख जाना.

MP News: जबलपुर में विद्युत कंपनियों के तकनीकी कार्मिकों के साथ मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने परंपरागत पत्तल और दोने में साथ मिलकर सहभोज किया और उनका सुख-दुख जाना. ऊर्जा मंत्री की सहृदयता देखकर तकनीकी कार्मिकों के चेहरे खुशी से खिल गए. ऊर्जा मंत्री तोमर ने भोजन करते हुए तकनीकी कर्मियों से उनकी मैदानी कठिनाईयों के बारे में बात की.

इस दौरान तकनीकी कर्मियों को पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि उनके मुख‍िया उनके साथ उनकी ही शैली में भोजन कर रहे हैं और सुख-दुख बांट रहे हैं. यह दृश्य था मध्य प्रदेश की समस्त विद्युत कंपनियों के अभ‍ियंताओं और कार्मिकों के ‘आत्मनिरीक्षण’ पर केन्द्र‍ित तीन दिवसीय ‘मंथन-2022’ के उद्घाटन दिवस पर तरंग प्रेक्षागृह में मध्यान्ह भोजन के अवसर का. तोमर ने इस दौरान तकनीकी कार्मिकों की मूलभूत सुविधाओं, सुझावों और विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़-सुगम बनाने की दिशा में विस्तृत चर्चा की.

MP Politics: CM शिवराज सिंह चौहान ने कही बड़ी बात, बोले मध्य प्रदेश की राजनीति में क्षेत्रवाद का कोई स्थान नहीं

ये लोग रहे उपस्थित

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की यही विशेषता उनकी लोकप्रियता का कारण है. वे विद्युत कंपनियों के उत्पादन, पारेषण और वितरण क्षेत्र के उन कार्मिकों तक पहुंचने का प्रयास करते हैं जो अंतिम छोर तक के उपभोक्ता तक बिजली पहुंचाते हैं. इस मौके पर प्रमुख सचिव संजय दुबे, मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी, पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी, पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह और विद्युत कंपनियों के अन्य वरिष्ठ अभ‍ियंता उपस्थि‍त थे.

ये भी पढ़ें-

Chhindwara: छिंदवाड़ा में तेज रफ्तार कार का कोहराम, नशे में धुत युवकों ने कई लोगों को रौंदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget