एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी उमा भारती? बीजेपी नेता बोलीं- मैं तो बस यही चाहती हूं कि...

पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि मुझे तो खुद शिवराज जी ने कहा था अब से दो साल पहले कि दीदी अबकी बार आप मप्र से चुनाव लडऩा, लेकिन मैने मना कर दिया. 

Madhya Pradesh Politics: भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर बीजेपी की टेंशन बढ़ाती नजर आ रही हैं. मध्यप्रदेश चुनाव से चंद महीने पहले पूर्व सीएम उमा भारती ने प्रदेश की राजनीति में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उछाल दिया है. पूर्व सीएम उमा भारती ने आज राजधानी भोपाल ओबीसी वर्ग के नेताओं की बड़ी बैठक का आयोजन किया. 

बैठक के दौरान पत्रकार वार्ता भी आयोजित की. पत्रकारों को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि मध्यप्रदेश में 60 प्रतिशत ओबीसी समाज की आबादी है. सभी सामथ्र्य है, खेती करते हैं, व्यापार करते हैं, सर्विस में है, सभी सक्षम है, धनवान भी हैं. राज्य भी बहुत रहे हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया कुर्मी है. सिंधिया राजघराने का भी राज रहा. एक समय ओबीसी वर्ग देश में राज्य करने वाला समुदाय था. पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि बस गड़बड़ आरक्षण की व्यवस्था लागू होने के बाद से हुई है. अब अपने देश में आरक्षण व्यवस्था राजनीतिक जरुरत के हिसाब से हो गई है. जरुरत पड़ेगी तो कर देंगे, जरुरत नहीं पड़ेगी तो नहीं करेंगे. 

चीफ मिनिस्टर बनने की ख्वाहिश नहीं- उमा
पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश की चीफ मिनिस्टर बनी, मुझे चीफ मिनिस्टर पद से हटाया नहीं गया, बल्कि मैंने खुद ही पद छोड़ा था. पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि अब मेरा सपना नहीं मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का और न ही मुझे मध्यप्रदेश में सियासी जमीन की तलाश है. मैं तो अब मुख्यमंत्री बनवाऊंगी. प्रदेश में रामराज्य रहे, बस मैं तो ये चाहती हूं अपनी पार्टी  से कि हम जो जनता से वादा करते हैं, वह वादे पूरे हो. उमा भारती ने कहा कि मुझे मप्र में सियासी जमीन की तलाश नहीं है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में अटल जी के बाद दो या तीन ही ऐसा नेता है जो किसी भी राज्य में जाकर चुनाव जीतकर आ जाते हैं. पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि मुझे तो खुद शिवराज जी ने कहा था अब से दो साल पहले कि दीदी अबकी बार आप मप्र से चुनाव लडऩा, लेकिन मैने मना कर दिया. 

राजमाता की वजह से आई राजनीति में- बीजेपी नेता
पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं राजनीति में आ जाऊंगी. राजनीति में आना तो राजमाता सिंधिया की देन है. उन्होंने मुझे 8 साल की उम्र से ही अपनी गोद में रख लिया था. फिर मुझे राजामाता ने आदेश दिया कि अब चुनाव लड़ों, बस यही शुरुआत हो गई थी. पूर्व सीएम ने कहा कि 27 साल की उम्र में तो मैं सांसद बन गईं थी. अयोध्या आंदोलन में शामिल हुईं. जेल पहुंच गई, फिर जेल से निकलकर भाग गई, जबकि उस समय मुलायम सिंह यादव कह रहे थे यहां परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा और मैं अयोध्या की सडक़ों पर पैदल मार्च कर जयश्री राम कर रही थी. 

अर्जुन सिंह सरकार के किस्से सुनाए
पूर्व सीएम उमा भारती ने पत्रकार वार्ता के दौरान अपने शुरुआती किस्से भी सुनाए. पूर्व सीएम ने बताया कि जब अर्जुन सिंह जी की प्रदेश सरकार बनी तो मैंने गांव में देखा कि गरीबों की जमीनें छुड़ा ली जाती थी, लेकिन दबंगों से कुछ नहीं कहा जाता था तो मैंने उनसे कहा कि आप उनकी जमीन छुड़ाओ, जिनके पास 100-100 एकड़, 50-50 एकड़ जमीन है. गरीबों की जमीन क्यों छुड़ाई जा रही है. मेरा अच्छा खासा टेरर था. मैं गाड़ी चलाती थी, अंग्रेजी बोलती थी, नतीजतन मैं गरीबों की जमीन छुड़वाने में कामयाब रही. 

मैंने ही उठाई महिला आरक्षण की आवाज- उमा भारती
पूर्व सीएम उमा भारती ने बताया कि महिला आरक्षण की आवाज मैंने ही उठाई थी. महिला आरक्षण बिल को लेकर 1991 में ही आवाज उठाई थी. उसके बाद देवगोड़ा जी की सरकार बनी. मुझे पता चला कि आज संसद में महिला आरक्षण बिल पारित होने जा रहा है, मैं बहुत खुशी थी. लेकिन मेरे पीछे बैठे कुछ वरिष्ठ नेताओं ने मुझे समझाया कि यह महिला आरक्षण बिल एससी-एसटी-ओबीसी के लिए नहीं पारित हो रहा है, तब मुझे समझ आया और मैंने अपनी बात रखी, मैंने देवगोड़ा जी से कहा कि जब तक सर इस बिल में एससी-एसटी-ओबीसी का क्लीयर न हो तब तक आप इस बिल को स्वीकृत मत कीजिए. इसके बाद देवगोड़ा जी खड़े हुए, उन्होंने कहा कि मैं उमा भारती जी का आदर करता हूं, अभी यह बिल पारित नहीं होगा, यह कमेटी के पास जाएगा, क्लीयर होने के बाद ही पारित होगा. इतना कहते ही संसद में हंगामा हो गया. पार्लियामेंट की सबकुछ रिकार्ड में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
'डंडे मारे गए, करंट लगाया', छात्रों के प्रदर्शन को सुप्रीम कोर्ट के वकीलों का मिला समर्थन
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
BJP में शामिल होंगे लालू के करीबी नेता मृत्युंजय तिवारी, हाल ही में RJD से दिया था इस्तीफा
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget