एक्सप्लोरर

Watch: अचानक जीप पर चढ़ गए विधायक जी और ठोंकने लगे ताल, बोले- खिलाड़ी हूं, अब BJP को दिखाऊंगा खेल

MP Elections: दामोह से कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन नामांकन के लिए जाते वक्त अचानक जीप की छत पर चढ़ गए और बैंड की धुन पर नाचने लगे. देखते ही देखते उन्होंने ताल ठोंकना भी शुरू कर दिया.

MP Elections 2023: आमतौर पर हमने सुना है कि नेता ताल चुनावी मैदान में ताल ठोंक रहा है, लेकिन क्या आपने कभी किसी नेता को वाकई में ताल ठोंकते देखा है? नहीं देखा तो आज हम आपको दिखाते हैं कि नेताजी ताल कैसे ठोंकते है. ताल ठोंकने का एक वीडियो मध्य प्रदेश के दमोह जिले से सामने आया है. यहां से कांग्रेस के मौजूदा विधायक और कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन ने सरेआम ताल ठोंकी और ये संदेश दिया कि यह चुनाव दमखम के साथ लड़ा जाएगा.

दरअसल, सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन कांग्रेस उम्मीदवार अजय टंडन समर्थकों के भारी मजमें के साथ कलेक्ट्रेट जा रहे थे. इस दौरान आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में जबदस्त उत्साह था. ढोल-नगाड़ों के साथ टंडन खुली जीप में लोगों के अभिवादन को स्वीकार कर रहे थे. इसी बीच उत्साह ऐसा बढ़ा कि अचानक वो जीप की छत पर आ गए. इस दौरान अजय टंडन बैंड की धुन पर नाचने लगे और देखते ही देखते उन्होंने ताल ठोंकना शुरू कर दिया.

बीजेपी प्रत्याशी पर किया तंज
वैसे अखाड़े के दौरान कुश्ती लड़ रहे पहलवान अक्सर इस मुद्रा में दिखते हैं और विरोधी पहलवान के खिलाफ ताल ठोंकते नजर आते हैं. इसी अंदाज में टंडन ने खुद को एक मजबूत चुनावी पहलवान साबित करने के लिए ताल ठोंकी. कांग्रेस विधायक का ये अंदाज जिसने भी देखा, वह दंग रह गया. ताल ठोंकने के सवाल पर अजय टंडन का कहना है, "वो खिलाड़ी हैं और भाजपाईयों को खेल दिखाएंगे. इस खेल में कांग्रेस की विजय होगी." इस दौरान टंडन ने बीजेपी उम्मीदवार जयंत मलैया पर तंज करते हुए कहा कि अभी उनकी उम्र ताल ठोंकने की नहीं है, इसलिए इधर ताल ठोंकी जा रही है.

दमोह में रोचक होगा मुकाबला
बता दें कि, साल 2020 में दमोह से कांग्रेस के विधायक राहुल लोधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के समय बीजेपी में शामिल हो गए थे. इसके बाद हुए उपचुनाव में उन्हें कांग्रेस के अजय टंडन ने 1,7000 वोटों से हरा दिया. अब एक बार फिर अजय टंडन दमोह से कांग्रेस से प्रत्याशी हैं, जबकि बीजेपी ने पूर्व मंत्री जयंत मलैया पर एक बार फिर दांव खेला है. साल 2018 के चुनाव में जयंत मलैया कांग्रेस के राहुल लोधी से अप्रत्यशित ढंग से हार गए थे. इस बार दमोह सीट पर आम आदमी पार्टी ने टीवी कलाकार चाहत मणि पांडेय को भी चुनाव मैदान में उतारा है. दमोह सीट पर रोचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.

ये भी पढ़ें: MP Assembly Election: कितनी संपत्ति के मालिक हैं सीएम शिवराज सिंह चौहान? हलफनामे में दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget