एक्सप्लोरर

Salkanpur Dham: एमपी के सलकनपुर धाम में अब गाड़ी से नहीं जा सकेंगे श्रद्धालु, इस वजह से लगा प्रतिबंध

Devidham Salkanpur Temple: सलकनपुर मंदिर प्रवेश द्वार नंबर-1 से मंदिर तक सभी तरह के वाहनों का अवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है. केवल निर्माण कार्य में लगे वाहन और शासकीय वाहन जा सकेंगे.

Salkanpur Temple News: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध देवी धाम सलकनपुर मंदिर तक अब वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. आगामी 13 जून तक सलकनपुर मंदिर तक वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी. बता दें पांच दिन पहले ही सलकनपुर मंदिर की पहाड़ी पर भीषण सड़क हादसा हुआ था. बच्चे का मुंडन संस्कार कराने के लिए भोपाल से आए एक परिवार की गाड़ी भैरौ घाटी पर पलट गई थी, इस हादसे में सात लोगों की जान चली गई. 

मध्य प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा निर्माण कार्य किये जाने के तहत सलकनपुर मंदिर पर देवी लोक का निर्माण कार्य किया जा रहा है. निर्माण कार्य में प्रगति लाने के लिए मटेरियल शिफ्टिंग, पत्थरों की मूर्ति, कॉलम आदि भी लगातार परिवहन हो रहे हैं. अपर जिला दण्डाधिकारी वृंदावन सिंह द्वारा दंड सुरक्षा की दृष्टि से सलकनपुर मंदिर सड़क पहुंच मार्ग में वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है. 

प्रवेश द्वार नंबर-1 पर वाहन प्रतिबंधित
रेहटी-बुदनी मार्ग पर स्थित सलकनपुर मंदिर प्रवेश द्वार नंबर-1 से मंदिर तक सभी तरह के वाहनों का अवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है. केवल निर्माण कार्य में लगे वाहन और शासकीय वाहन जा सकेंगे. इस व्यवस्था के लिए चल रहे निर्माण कार्य की एजेंसी द्वारा सड़क मार्ग के प्रवेश द्वार पर आवश्यक व्यावस्था की जाएगी.

इस कार्य में पुलिस द्वारा सहयोग किया जाएगा. यह व्यवस्था सोमवार से शुक्रवार तक लागू रहेगी. वहीं शनिवार और रविवार को समस्त प्रकार के वाहन आ जा सकेंगे. जबकि जिला प्रशासन द्वारा किसी विशेष पर्व पर प्रतिबंध से छूट दी जाएगी. बता दें कुछ दिन पहले भोपाल से एक परिवार तीन महीने के बच्चे का मुंडन कराने सलकनपुर के बिजासन माता मंदिर गया था.

वहीं मुंडन कराकर लौटते समय टवेरा गाड़ी का अचानक भैरव घाटी पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया. संतुलन बिगड़ने के बाद गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गयी. हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी थी. जबकि 11 लोगों के परिवार में तीन बच्चे भी थे. पांच अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गये

MP Crime: दमोह में बैंककर्मी ने फिल्मी अंदाज में रची लूट की साजिश, 41 लाख के साथ 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
क्या अब छिड़ने वाला है विश्व युद्ध? US के साथ ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना ‘डूम्सडे’ प्लेन
क्या अब छिड़ेगा विश्व युद्ध? US-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच रूस ने तेहरान भेजा अपना डूम्सडे प्लेन
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget