एक्सप्लोरर

सीएम मोहन यादव ने किया Regional Industry Conclave का शुभारंभ, बड़ी संख्या में निवेशकों ने जताई निवेश की इच्छा

Regional Industry Conclave in Jabalpur: संस्कारधानी के नाम से मशहूर जबलपुर में आज से रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का शुभारंभ हुआ. इस कार्यक्रम में देश विदेश से बड़ी संख्या में निवेशक पहुंचे हैं.

Jabalpur Regional Industry Conclave: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज शनिवार (20 जुलाई) से रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आगाज हुआ. इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने दीप प्रज्जवलित कर इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया. 

रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव कार्यक्रम का उद्देश्य मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देना है. शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव के अलावा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह और कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके, कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप उपस्थित रहे. 

कॉन्क्लेव में देश-विदेश से पहुंचे हैं निवेशक
इसके अलावा मध्य प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री लखन पटेल और राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी भी मौजूद रहे. इस कार्यक्रम में देश दुनिया के निवेशक पहुंचे हैं. प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह कॉन्क्लेव में शामिल होने आए उद्योगपतियों को शाल पहनाकर स्वागत किया.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट एक संदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, "आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक नया आयाम स्थापित करने के लिए तैयार हैं."  उन्होंने आगे लिखा, "डिफेंस इंडस्ट्री जबलपुर की खासियत है, हालिया दिनों में यह सबसे संपन्न उद्योगों में से एक रुप में उभर रहा है. इस शहर में डिफेंस इंस्टीट्यूट हो या स्किल्ड मैन पॉवर दोनों मौजूद हैं."

सीएम करेंगे 60 इकाईयों का वर्चुअल उद्घाटन
मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, जबलपुर में आयोजित इस कॉन्क्लेव में देश विदेश के प्रमुख उद्योगपतियों के अलावा, उद्योग संघों के प्रतिनिधि सहति 35 सौ से अधिक निवेशक भाग लेने पहुंचे हैं. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव लगभग 60 इकाइयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे.

संस्कारधानी के नाम से मशहूर जबलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में अडानी पॉवर, नेटलिंक, वैद्यनाथ ग्रुप , दावत फूड्स, वोल्वो आयशर, एवीएनएल, एनसीएल, स्वराज शूटिंग, लोहिया एनर्जी, आदिशक्ति राइस मिल, फिनिक्स पोल्ट्री, इन्फोविजन दुबई और दलित चेंबर ऑफ कॉमर्स (डिकी) सहित अन्य अनेक उद्योग संगठनों के पदाधिकारी मौजूद हैं.

अडाणी समूह करेगा 10 हजार करोड़ निवेश
यूपी और तमिलनाडु के बाद देश के तीसरे डिफेंस कॉरिडोर का आयोजन संस्कारधानी जबलपुर में किया जा रहा है. इसमें देश और विदेश से बड़ी संख्या में निवेश पहुंचे हैं. जबलपुर के शिवपुर में अडाणी ग्रुप 10 हजार करोड़ निवेश करने की योजना काम कर रहा है. यहां पर आयुध फैक्ट्री के लिए भूमि की तलाश पूरी हो गई. 

ये भी पढ़ें: MP में फिलिस्तीन का झंडा फहराने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार, पुलिस से किसने की थी शिकायत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget