एक्सप्लोरर

MP में फिलिस्तीन का झंडा फहराने के आरोप में चार युवक गिरफ्तार, पुलिस से किसने की थी शिकायत?

MP Crime: एमपी के खंडवा नगर के शिवाजी चौक पर मुहर्रम पर्व की दसवीं तारीख को निकाले जा रहे ताजियों के जुलूस के दौरान फिलिस्तीनका झंडा फहराने का मामला सामने आया था. पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया.

MP Crime News: मध्य प्रदेश के खंडवा नगर में बीते दिनों मुहर्रम पर्व के दौरान निकाले जा रहे ताजियों के जुलूस में फिलिस्तीन देश का झंडा फहराने का मामला सामने आया था. पुलिस ने इस मामले में ऐसा करने वाले युवकों की खोजबीन की, जिसके बाद दो दिनों तक चली जांच के बाद शहर के मोघट थाना पुलिस ने इसको लेकर केस दर्ज कर चार युवकों को गिरफ्तार किया गया. शुक्रवार शाम जिला अस्पताल में मेडिकल करवा सभी को एसडीएम की कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

खंडवा नगर के शिवाजी चौक पर मुहर्रम पर्व की दसवीं तारीख को निकाले जा रहे ताजियों के जुलूस के दौरान फिलिस्तीन देश का झंडा फहराने का मामला सामने आया था. जिस पर जमकर बवाल भी खड़ा हुआ था और हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने देर रात थाने पहुंचकर झंडा फहराने वाले युवकों को देशद्रोही बताते हुए, मामला दर्ज करने का आवेदन दिया था. उनका कहना था कि ऐसा करने वाले लोग आतंकवादी संगठन हमास का समर्थन कर रहे हैं, जिसको लेकर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए. 

हालांकि मामला सामने आने के बाद पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लिया, और झंडा फहराने वाले युवकों की पड़ताल की गई. इस मामले में जांच के दौरान मालूम चला था कि जुलूस के दौरान दोपहर के समय लहराया गया फिलिस्तीन देश का झंडा आठ साल एक बालक अपने घर से ही बना कर लाया था. जिसने घर पर ही अपनी मां से उसे सिलवाया था.

जुलूस के दौरान जब वह झंडा लेकर आया था तब, वहां खड़े तीन से चार युवकों ने उस झंडे को लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए वीडियो रील बनाने के चलते, उस झंडे को फहराया था. इस दौरान बनाया गया वीडियो वायरल हुआ था. यह मामला सामने आया था. 

चार युवकों ने एक राय होकर फहराया था झंडा

खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस के दरमियान शिवाजी चौक पर एक झंडा फहराने का मामला सामने आया था. जिस पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना मोघट रोड में एक शिकायती आवेदन दिया था. उसकी जांच के दौरान यह तथ्य सामने आए थे कि फिलिस्तीन का झंडा कुछ लोगों द्वारा फहराया गया, जिसको लेकर आसपास के लोगों में आक्रोश की स्थिति निर्मित हुई और खंडवा शहर में भी उसको लेकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने जैसी स्थिति बनी. इसके मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की और जांच के बाद यह तथ्य आया है कि चार युवक थे, जिन्होंने यह कृत्य एक राय होकर किया था. जिस पर से थाना मोघट में भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 एक और दो के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

MP: इंदौर में शराब विवाद में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, परिजनों को पड़ोसी पर शक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न धूप और न ही हवा, 2 साल से एकांत कैद में पाकिस्तान के पूर्व PM, अब यूनाइटेड नेशंस ने कर दी यह मांग
न धूप और न ही हवा, 2 साल से एकांत कैद में पाकिस्तान के पूर्व PM, अब यूनाइटेड नेशंस ने कर दी यह मांग
बिहार: मॉब लिंचिंग से गई युवक की जान, धर्म पूछकर था पीटा, मौत से पहले सुनाई दर्द भरी दास्तां
बिहार: मॉब लिंचिंग से गई युवक की जान, धर्म पूछकर था पीटा, मौत से पहले सुनाई दर्द भरी दास्तां
Dhurandhar BO Day 8: 'धुरंधर' नहीं थमने वाली, रिलीज के 8वें दिन कर दी बमफाड़ कमाई, तोड़े 'पुष्पा 2' से लेकर 'छावा' -'गदर 2' के रिकॉर्ड
'धुरंधर' नहीं थमने वाली, रिलीज के 8वें दिन भी खूब छापे नोट, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार

वीडियोज

Triumph Thruxton 400 Review | Auto Live #triumph
Royal Enfield Goan Classic 350 Review | Auto Live #royalenfield
Hero Glamour X First Ride Review | Auto Live #herobikes #heroglamour
जानलेवा बॉयफ्रेंड की दिलरूबा !
Toyota Land Cruiser 300 GR-S India review | Auto Live #toyota

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न धूप और न ही हवा, 2 साल से एकांत कैद में पाकिस्तान के पूर्व PM, अब यूनाइटेड नेशंस ने कर दी यह मांग
न धूप और न ही हवा, 2 साल से एकांत कैद में पाकिस्तान के पूर्व PM, अब यूनाइटेड नेशंस ने कर दी यह मांग
बिहार: मॉब लिंचिंग से गई युवक की जान, धर्म पूछकर था पीटा, मौत से पहले सुनाई दर्द भरी दास्तां
बिहार: मॉब लिंचिंग से गई युवक की जान, धर्म पूछकर था पीटा, मौत से पहले सुनाई दर्द भरी दास्तां
Dhurandhar BO Day 8: 'धुरंधर' नहीं थमने वाली, रिलीज के 8वें दिन कर दी बमफाड़ कमाई, तोड़े 'पुष्पा 2' से लेकर 'छावा' -'गदर 2' के रिकॉर्ड
'धुरंधर' नहीं थमने वाली, रिलीज के 8वें दिन भी खूब छापे नोट, तोड़े इन फिल्मों के रिकॉर्ड
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
महाराष्ट्र के बीड में डीजल टैंकर से टकराई गाड़ी, हादसे के बाद हाइवे पर दिखा धुएं का गुबार
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
शुभमन गिल को टी20 टीम में होना चाहिए या नहीं? ये क्या कह गए गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा; जानें क्या बोले
कैसे करें बोर्ड एग्जाम की प्रिपरेशन? यहां जानें बढ़िया मार्क्स लाने का आसान फार्मूला
कैसे करें बोर्ड एग्जाम की प्रिपरेशन? यहां जानें बढ़िया मार्क्स लाने का आसान फार्मूला
Birth Tourism: किस देश की महिलाएं अमेरिका में सबसे ज्यादा पैदा करती हैं बच्चे, किस नंबर पर है भारत?
किस देश की महिलाएं अमेरिका में सबसे ज्यादा पैदा करती हैं बच्चे, किस नंबर पर है भारत?
शुगर से लेकर स्लीप तक… इन 5 बदलावों से बढ़ सकती है आपकी लाइफस्पैन
शुगर से लेकर स्लीप तक… इन 5 बदलावों से बढ़ सकती है आपकी लाइफस्पैन
Embed widget