एक्सप्लोरर

MP Budget 2023: एमपी बजट पर उमा भारती की प्रतिक्रिया, केवल एक 'शब्द' में समेटी तारीफ

Uma Bharti on MP Budget 2023: पूर्व मुख्यमंत्री और BJP नेता उमा भारती ने इस बजट को 'अभूतपूर्व' करार दिया है. उन्होंने ट्वीट किया, 'विधानसभा में प्रस्तुत मध्य प्रदेश की सरकार का अभूतपूर्व बजट है.'

Uma Bharti Reaction on MP Budget 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार के इस कार्यकाल का अंतिम बजट एक मार्च, बुधवार को पेश किया गया. चुनाव से पहले इस बजट में प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए बहुत कुछ है. हालांकि, विपक्ष इस बजट को गुमराह करने वाला बता रहा है. वहीं, बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता लोगों को बजट में मिले फायदे समझाने में जुटे हैं. इसी बीच बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. 

पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती ने इस बजट को 'अभूतपूर्व' करार दिया है. अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पोस्ट कर लिखा, 'मध्य प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत मध्य प्रदेश की सरकार का अभूतपूर्व बजट है.' इस पोस्ट में उमा भारती ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा को भी टैग किया है. 

बजट की प्रतिक्रिया को केवल एक लाइन में ही समेटा
हालांकि, उमा भारती के इस ट्वीट को ऐसे भी देखा जा रहा है कि उन्होंने बजट की तारीफ को केवल एक लाइन या यूं कहें कि केवल एक शब्द में ही समेट दिया. उन्होंने बजट के बारे में कुछ खास नहीं कहा. मालूम हो, में उमा भारती द्वारा सालों से चल रहे शराबबंदी के अभियान की समस्या का हाल ही में शिवराज सिंह चौहान ने हल निकाल लिया है.

कांग्रेस ने किया था सदन से वॉक आउट
गौरतलब है कि एक मार्च को मध्य प्रदेश सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 3.14 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया. दूसरी ओर विपक्षी कांग्रेस ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के मुद्दे पर विधानसभा से बहिर्गमन किया था. राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जैसे ही बजट प्रस्तावों को पढ़ना शुरू किया, तरुण भनोट, विजय लक्ष्मी साधो और जीतू पटवारी सहित कांग्रेस सदस्यों ने एलपीजी मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर सदन में हंगामा कर दिया. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सदस्यों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. 

यह भी पढ़ें: MP Budget 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया को कैसा लगा MP का बजट? CM शिवराज को टैग कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट
छतरपुर में कचरा वाहन से शव ले जाने पर मचा बवाल, CMHO ने मांगी रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget