एक्सप्लोरर

'यासीन भटकल की तरह बनना चाहता था फैजान, सोशल मीडिया पर...', एमपी ATS का बड़ा दावा

MP ATS Arrest SIMI Terrorist: खंडवा से एटीएस ने सिमी से ताल्लुक रखने वाले एक आतंकी को गिरफ्तार किया था. आरोपी फैजान की रिमांड अवधि मंगलवार को पूरी हो गई.

MP Terrorist News Today: खंडवा की सलूजा कॉलोनी से 4 जुलाई को गिरफ्तार किए गए 34 वर्षीय फैजान पिता हनीफ शेख की आज रिमांड अवधि पूरी हो गई. एटीएस उसे न्यायालय में पेश करेगी. 

एटीएस की पूछताछ के दौरान आतंकी फैजाने ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एटीएस के मुताबिक फैजान भोपाल में 8 साल पहले पुलिस एनकाउंटर में मारे गए सिमी के 8 आतंकियों की मौत का बदला लेना चाहता था. 

आतंकी के पास से बरामद हुई ये चीजें
बता दें, मध्य प्रदेश पुलिस के आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने 4 जुलाई की अल सुबह 4 बजे खंडवा से प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन आईएम से जुड़े आतंकी फैजान को उसके निवास कंजर मोहल्ला, सलूजा कॉलोनी खंडवा पर दबिश देकर गिरफ्तार किया है. 

आतंकी के पास से भारी मात्रा में आईएम, आईएसआईएस और अन्य आतंकी संगठनों से संबंधित जेहादी साहित्य, 4 मोबाइल फोन, 1 पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस, सिमी संगठन के सदस्यता फार्म जब्त किए गए थे. 

आरोपी के कब्जे से जब्त मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस में भी विभिन्न आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन, आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर- ए- तैयबा जैसे संगठनों के कई जेहादी साहित्य वीडियो और फोटो प्राप्त हुए थे.  

फैजान ने किए चौकाने वाले खुलासे
आतंकी फैजान एटीएस की रिमांड पर था. आज मंगलवार (7 जुलाई) को उसकी रिमांड अवधि खत्म हो गई है. एटीएस की पूछताछ के दौरान फैजान ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. 8 साल पहले भोपाल में पुलिस के एनकाउंटर में सिमी के 8 आतंकी मारे गए थे.

पुलिस के मुताबिक, इन आतंकियों की मौत का बदला आतंकी फैजान लेना चाहता था. वह मारे गए सिमी के 8 आतंकियों के परिजनों की आर्थिक मदद करता था. उसने पश्चिम बंगाल की जेल में बंद आतंकी रकीब से मुलाकात भी की थी औफ एक विदेशी आतंकी संगठन के संपर्क में रहने की जानकारी भी उसने एटीएस की पूछताछ में दी है. 

सोशल मीडिया पर कर रहा था प्रचार
पुलिस के अनुसार, आतंकी फैजान अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर इंडियन मुजाहिदीन से संबंधित जिहादी मानसिकता वाली पोस्ट कर आईएम या आईएसआईएस की विचारधारा का प्रचार- प्रसार कर रहा था. 

साथ ही वह पाकिस्तान में चल रहे मुजाहिदीन ट्रेनिंग कैंप की वीडियो, मसूद अजहर, जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए- तैयबा की तकरीर पोस्ट करते हुए कंधार विमान अपहरण की कहानी सुनाता था. इसके अलावा वह मुल्ला उमर के बयान के साथ अंसार गजवाएतुल हिन्द (एजीएच) से संबंधित पोस्ट सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किए जा रहे थे.

लोन वुल्फ अटैक की थी प्लानिंग
पुलिस के अनुसार, फैजान द्वारा लोन वुल्फ अटैक करने की योजना थी. जिसके लिए सुरक्षा बल के जवानों और उनके परिजनों की निगरानी और रेकी की जा रही थी. इसके द्वारा ऐसा हमला कर स्वयं को इंडियन मुजाहिदीन के यासीन भटकल और सिमी सरगना अबू फैजल की तरह बड़ा मुजाहिद सिद्ध करना था. 

अपनी योजना को अंजाम देने के लिए आरोपी फैजान स्थानीय अवैध हथियार कारोबारी और राज्य के बाहर के लोगों से सम्पर्क में था. इसके जरिये वह पिस्टल और कारतूस इकट्ठा कर रहा था. 

2016 में मारे गए थे आतंकी
30 से 31 अक्टूबर 2016 की दरम्यानी रात भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के 8 आतंकी भाग निकले थे. आतंकियों ने कॉस्टेबल रामशंकर की हत्या कर दी थी.

इस दौरान आतंकी चादरों की रस्सी के सहारे जेल से फरार हो गए थे. हालांकि, पुलिस ने इन आठों आतंकियों को भोपाल के बाहरी इलाके ईंटखेड़ी गांव में 4 घंटे में ही मार गिराया था.

ये भी पढ़ें: भगवान महाकाल की सवारी को लेकर विशेष इंतजाम, सीएम मोहन यादव भी होंगे शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget