एक्सप्लोरर

MP Assembly Session: विधानसभा का सत्र 7 फरवरी से शुरू, सीएम मोहन ने विपक्ष के सवालों को लेकर इन मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

MP Assembly Session News: एमपी विधानसभा सत्र के लिए सचिवालय ने अधिसूचना जारी कर दी है. सत्र के दौरान कुल 9 बैठकें होंगी. विधानसभा की बैठक दो पालियों में सुबह 11-1.30 और दोपहर बाद 3-5.30 बजे तक चलेंगी.

MP Assembly Session 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र अगले महीने से 7 फरवरी से शुरू होगा. विधानसभा सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के विधायकों सवालों के जवाब देने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेश सरकार के सात मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है. इन मंत्रियों में 4 राज्यमंत्री और 3 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी शामिल हैं.

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जरिय जिन मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है उनमें गृह एवं जिले विभाग नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सामान्य प्रशासन विभाग कृष्णा गौर और जनसंपर्क विभाग का प्रभार धर्मेन्द्र लोधी को सौंपा गया है. कृष्णा गौर को सामान्य प्रशासन विभाग, धर्मेन्द्र भावसिंह लोधी को नर्मदा घाटी विकास विभाग एवं जनसंपर्क, गौतम टेटवाल को विधि एवं विधायी कार्य विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का प्रभार दिया है. 

इसी तरह राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल को गृह एवं जेल विभाग, प्रतिमा बागरी को प्रवासी भारतीय एवं विमानन विभाग, दिलीप अहिरवार को खनिज संसाधन विभाग, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, राधा सिंह को आनंद विभाग, लोक सेवा और प्रबंधन विभाग का प्रभार सौंपा गया है. 

13 दिवसीय होगा विधानसभा का दूसरा सत्र
प्रदेश की 16वीं विधानसभा का दूसरा सत्र 13 दिन का होगा. बजट सत्र की शुरुआत 7 फरवरी से होगी, जबकि समापन 19 फरवरी को होगा. इस दौरान कुल 9 बैठकें होंगी. बता दें मध्यप्रदेश में विधानसभा में बीजेपी की सरकार बनने के बाद यह पहला बजट सत्र है. 7 फरवरी से शुरु हो रहे बजट सत्र में सरकार अपनी योजनाओं का अनमुानित खर्च बताएगी, जबकि बजट पेश नहीं किया जाएगा. 

एमपी विधानसभा सत्र में होंगी 9 बैठकें
विधानसभा सचिवालय के जरिये जारी अधिसूचना के अनुसार 13 दिवसीय सत्र में कुल 9 बैठकें होंगी. इसमें 7, 8, 9, 12, 13, 14,15,16 और 19 फरवरी शामिल हैं. विधानसभा की बैठकें सुबह 11 बजे से 1.30 बजे तक और दोपहर बाद 3 बजे से 5.30 बजे तक चलेंगी. 

पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण
बजट सत्र के पहले दिन 7 फरवरी को सुबह 11.05 बजे राज्यपाल मंगूभाई पटेल का अभिभाषण होगा. जबकि राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा के लिए सोमवार (12 फरवरी) और मंगलवार (13 फरवरी) अस्थायी रूप से नियत किए गए हैं. 

विधानसभा सत्र के प्रमुख कार्यक्रम
विधानसभा प्रमुख सचिव एपी सिंह के अनुसार, 7 फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण, 8 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य. 9 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य, अशासकीय कार्य. 10-11 फरवरी को अवकाश. 12 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य. 13 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य. 14 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य. 15 फरवरी को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य. 16 फरवरी को प्रश्नोत्तर शासकीय, अशासकीय कार्य. 17-18 फरवरी को अवकाश और 19 फरवरी को प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य होगा.

ये भी पढ़ें:

MP News: बहाली के लिए 50 हजार की पेशकश, छतरपुर में रिश्वत देते निलंबित शिक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
Embed widget