एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: CM शिवराज ने कमलनाथ को बताया 'बुजुर्ग', कहा- अब कांग्रेस का भगवान ही मालिक

MP Elections 2023: कांग्रेस के भविष्य पर सवाल उठाते हुए सीएम ने कहा कि जिस पार्टी का नेता कह रहा हो कि उसे विधायकों की जरूरत ही नहीं है, उनका यह अहंकार पार्टी को भी ले डूबेगा.

Shivraj Singh Chouhan on Kamal Nath: मध्य प्रदेश कांग्रेस चीफ कमलनाथ अपने ही बयान पर घिरते नजर आ रहे हैं. अब एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उन पर कटाक्ष करते हुए उनकी उम्र पर सवाल उठाया है. स्मार्ट सिटी पार्क में बुधवार को पौधरोपण के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि उन्हें कमलनाथ पर तरस आता है. कई बार लगता है कि उन पर कमलनाथ पर उम्र अब हावी हो रही है. 

सीएम शिवराज ने मीडिया के सामने कहा, 'अब कमलनाथ कहते हैं कि मुझे विधायकों की जरूरत नहीं है. उन्हें नहीं पता कि विधायक क्या होता है?' सीएम ने आगे कहा कि लोकतंत्र में चुने हुए जनप्रतिनिधि की हैसियत भी संविधान में बताई गई है और कांग्रेस यह भी जानती है कि मुख्यमंत्री विधायक ही चुनते हैं. ऐसे में कमलनाथ संविधान का माखौल कैसे उड़ा सकते हैं?

'कांग्रेस का भगवान ही मालिक'
कांग्रेस के भविष्य पर सवाल उठाते हुए सीएम ने कहा कि अब कांग्रेस का भगवान ही मालिक है. जिस पार्टी का नेता कह रहा हो कि उसे विधायकों की जरूरत ही नहीं है, उनका यह अहंकार पार्टी को भी ले डूबेगा. 

'अपने आप को अवश्यंभावी सीएम कहते हैं'
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमल नाथ अपने आप को कहलवाते हैं भावी मुख्यमंत्री, अवश्यंभावी सीएम और कहते हैं विधायकों की जरूरत ही नहीं है. सीएम शिवराज ने कहा कि कमलनाथ पहले भी कहते थे कि मुझे विधायकों की जरूरत नहीं है. तब कुछ लोग कांग्रेस से निकल कर आ गए थे. अब फिर अभी से कह रहे हैं मुझे जरूरत नहीं है, जहां जाना है चले जाओ.

'कॉर्पोरेट राजनीति करने वाले हैं कमलनाथ'
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'कमलनाथ न जानें क्या-क्या बोलते हैं. कल कहा- न मैं चाय बेचने वाला हूं, न मैं मामा हूं. अरे कमलनाथ जी, मामा तो तुम हो ही नहीं सकते मामा तो वह होता है, जिसके दिल में बहनों और बेटियों के लिए इज्जत होती है. तुम किसान हो नहीं सकते क्योंकि तुमने किसानों के वादे कभी पूरे नहीं किए. कर्जमाफी का वादा करके मुकर गए. माटी की सौंधी सुगंध आज जानते नहीं हो. चाय वाला तो कोई गरीब ही हो सकता है. सोने की चम्मच मुंह में लेकर पैदा होकर कॉर्पोरेट राजनीति करने वाले और मौका मिलते ही पूरे प्रदेश को लूटने वाले कैसे चाय वाले हो सकते हैं.'

यह भी पढ़ें: Watch: महाकाल से दर से लौटा तो काल भी कुछ न बिगाड़ सका! ट्रेन के नीचे आ गया, लेकिन नहीं आई खरोच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget