एक्सप्लोरर

MP Election 2023: कांग्रेस की पांच गारंटी पर पीएम मोदी का पलटवार, कहा- 'हर चोर-लुटेरे और घोटालेबाज...'

MP Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भोपाल में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने अपने विरोधियों पर जबरदस्त प्रहार किया.

PM Modi Bhopal Visit: मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से भले ही मौसम में ठंडक घुल गई है लेकिन जल्द होने वाले विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है. भोपाल में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की पांच चुनावी गारंटी का नाम लिए बिना तीखा प्रहार किया. पीएम मोदी ने कहा कि मेरी गारंटी है, हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी, हर चोर-लुटेरे पर कार्रवाई की जाएगी. 

कांग्रेस की पांच गारंटी पर बात करने से पहले प्रधानमंत्री मोदी में ने कहा, "अगर आपको विपक्षी पार्टियों के परिवार का भला करना है तो आप उनको वोट दीजिए, लेकिन अगर आपको अपने परिवार का भला करना है तो आप बीजेपी को वोट दीजिए." इस दौरान पीएम मोदी ने विरोधी दलों के नेताओं और उनके बेटे-बेटियों का भी जिक्र किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा, "आज मैं भी एक गारंटी देना चाहता हूं. अगर उनकी घोटाले की गारंटी है, तो मोदी की भी एक गारंटी है. मेरी गारंटी है, हर घोटालेबाज पर कार्रवाई की गारंटी, हर चोर-लुटेरे पर कार्रवाई की गारंटी. जिसने गरीब को लूटा है, जिसने देश को लूटा है, उसका हिसाब तो होकर रहेगा." 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता अन्य पार्टियों के कार्यकर्ताओं जैसे नहीं हैं, जो एसी ऑफिस में बैठकर पार्टी चलाते हैं और 'फतवा' जारी करते हैं. हमारे कार्यकर्ता मौसम की परवाह किए बिना लोगों के बीच जाते हैं. 

बता दें कि 12 जून को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने जबलपुर में नर्मदा पूजा करते हुए अगले चुनाव के लिए 5 गारंटी का वादा किया था. प्रियंका गांधी ने जबलपुर में चुनावी रैली में बड़ा आरोप लगाते हुए कहा था कि प्रदेश में बीजेपी सरकार के घोटालों की लंबी लिस्ट है. इतनी लंबी की प्रधानमंत्री की गाली वाली लिस्ट भी छोटी पड़ जाए. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का फार्मूला कर्नाटक में तो फेल हो गया है और जनता ने सच्चाई का साथ दिया है. अब मध्य प्रदेश की बारी है. 

प्रियंका गांधी ने कहा था, "कांग्रेस की सरकार देश के जिन राज्यों में है, वहां पर जो वादे किए गए उन्हें पूरा कर दिया गया है. इसलिए मध्यप्रदेश में भी मैं पांच वादे कर रही हूं. इसे सौ प्रतिशत गारंटी के साथ पूरा करूंगी.उन्होंने कहा कि सबसे पहला प्रदेश की महिलाओं को 15 सौ रुपए महीना दिया जाएगा.गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपये किए जाएंगे.100 यूनिट बिजली का बिल माफ और 200 यूनिट का बिल हाफ कर दिया जाएगा. इसके साथ सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जाएगी. किसानों की कर्ज माफी को पूरा किया जाएगा."

उन्होंने गारंटी दी कि यह पांच वादे कांग्रेस सरकार में आते ही पूरा कर देगी. प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में महंगाई की मार पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि 18 साल की सरकार को जनता ने देख लिया है और अब चुनाव में 6 महीने का समय है 6 महीने में प्रदेश की जनता सोच समझकर अपना वोट दे और मध्य प्रदेश के बेहतर भविष्य का निर्माण करें.

ये भी पढ़ें

MP Assembly Election 2023: 30 सीटों को साधने जुलाई में फिर MP आएंगे PM मोदी, जानें कौन से सीटों पर है बीजेपी का फोकस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget