एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'मध्य प्रदेश में ताल ठोक रहे विधायकों की संपत्ति में 50% का इजाफा', ADR रिपोर्ट में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

MP MLAs Net Worth: एडीआर ने MP चुनाव में दोबारा किस्मत आजमा रहे 192 विधायकों की संपत्ति का ब्योरा जारी किया. बीजेपी, कांग्रेस सहित इन दलों के MLAs की संपत्ति पिछले 5 साल कितनी घटी- बढ़ी है.

Madhy Pradesh Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग में सिर्फ चार दिन और बाकी हैं. बीजेपी-कांग्रेस सहित अन्य दलों की प्रचार के लिए सरगर्मियां बढ़ गई हैं. चुनाव से पहले एसोशिएन फार डेमोक्रेटिक (ADR) और मध्य प्रदेश इलेक्शन वाच ने 192 विधायकों की संपत्ति को लेकर चौंकान वाले खुलासे किए हैं. मध्य प्रदेश में दोबारा चुनाव लड़ने वाले 192 मौजूद विधायकों की संपत्ति में लगभग 50 फीसदी का इजाफा हुआ है. इन विधायकों के जरिये दाखिल किए गए शपथ पत्र के मुताबिक, साल 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान इनकी औसत संपत्ति 11.91 करोड़ रुपये थी, जो साल 2023 में बढ़ 17.81 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

ये रिपोर्ट कांग्रेस, बीजेपी सहित अन्य दलों और निर्दलीय विधायकों के जरिये दाखिल की गए शपथ पत्र पर आधारित है. साल 2023 के विधानसभा चुनाव में इन विधायकों ने दोबार नामांकन दाखिल किया है और चुनावी रण में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया है इन सभी 192 विधायकों की संपत्ति साल 2018 और 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान औसत 5.90 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है, दोबारा चुनाव लड़ रहे विधायकों की पिछली संपत्ति के मुकाबले औसतन 50 फीसदी अधिक है. 

बीजेपी-कांग्रेस विधायकों संपत्ति में बेतहाशा इजाफा 
कई बीजेपी और कांग्रेस उम्मीदवारों की संपत्ति में पिछले पांच सालों में बेतहाशा इजाफा दर्ज किया गया है. रतलाम से बीजेपी प्रत्याशी चेतन्य कश्यप के शपथ पत्र के मुताबिक, पिछले पांच सालों में उनकी संपत्ति में 91.45 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में उनकी कुल संपत्ति 206.63 करोड़ रुपये थी, जो 2023 में बढ़कर 296.08 करोड़ तक पहुंच गई है. नरसिंहपुर जिले की  तेंदूखेड़ा विधानसभा से कांग्रेस ने दोबारा संजय शर्मा को मैदान में उतारा है, वह वर्तमान में यहां से विधायक हैं. संजय शर्मा की संपत्ति भी बीते पांच सालों 81.55 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ था. साल 2018 के चुनाव में उनकी संपत्ति 130.97 करोड़ रुपये थी, जबकि 2023 में ये आंकड़ा पहुंच कर 212.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. 

सौ बीजेपी विधायक दोबार ठोंक रहे चुनावी ताल
इसी तरह इंदौर-1 विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला दोबार चुनाव मैदान में हैं. उनके खिलाफ बीजेपी ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय चुनावी ताल ठोंक रहे हैं. संजय शुक्ला एक कारोबारी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. संजय शुक्ला की संपत्ति पिछले पांच सालों में 77.47 करोड़ रुपये बढ़ी है. साल 2018 में जहां उनकी कुल संपत्ति 139.93 करोड़ रुपये थी, वहीं 2023 में पहुंच कर 217.41 करोड़ रुपये पर पहुंच चुकी है. रिपोर्ट में बताया गया है कि दोबारा चुनाव लड़ रहे 192 विधायकों में से सौ विधायकों का ताल्लुक बीजेपी से है. 

कांग्रेस विधायकों की संपत्ति औसतन 63% बढ़ी
साल 2018 विधानसभा चुनाव में बीजेपी विधायकों के जरिये दाखिल किए गए शपथ पत्र के मुताबिक, उनकी औसत संपत्ति 11.65 करोड़ रुपये थी, हालांकि ये आंकड़ा 2023 में पहुंच कर 15.75 करोड़ रुपये हो गया है. इसी तरह साल 2018 में 88 कांग्रेस विधायकों की औसत संपत्ति 12.56 करोड़ रुपये थी, जो वर्तमान में बढ़कर 20.52 करोड़ रुपये हो गई है. इस दौरान कांग्रेस विधायकों की औसत संपत्ति 63.43 फीसदी बढ़ी, वहीं बीजेपी विधायकों औसत संपत्ति 35.21 फीसदी बढ़ी है. मध्य प्रदेश में निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले एक विधायक की संपत्ति पिछले साल में 182.64 फीसदी इजाफा हुआ, साल 2018 के विधानसभा चुनाव दाखिल किए गए शपथ पत्र में उन्होंने अपनी सपंत्ति 7.93 करोड़ रुपये थी जो 2023 में पहुंच कर 22.42 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. 

विंध्य पार्टी विधायक की संपत्ति 3 फीसदी घटी
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, बीजेपी-कांग्रेस के अलावा दो बीएसपी विधायकों की संपत्ति में काबिले जिक्र इजाफा हुआ है. बीएसपी के दोनों विधायकों की औसत संपत्ति में पिछले पांच सालों में 82.57 फीसदी बढ़ी है. साल 2018 में दोनों विधायकों की औसत संपत्ति 4.32 करोड़ रुपये थी, जो इस साल बढ़कर 7.90 करोड़ रुपये आंकड़े पर पहुंच चुकी है. विंध्य जनता पार्टी के विधायक के जरिये दाखिल शपथ पत्र में उनकी संपत्ति में उतार चढ़ाव हैरान करने वाला है. वह इस बार दोबारार चुनावी मैदान में हैं. पिछले पांच साल में उनकी संपत्ति में तीन फीसदी की कमी आई है. साल 2018 में उनकी संपत्ति 89.12 लाख रुपये थी, जो 2023 में घटकर 86.09 लाख रुपये पर पहुंच गई है. 

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव के अंतिम चरण में बीजेपी ने झोंकी ताकत, पीएम मोदी कल इंदौर में करेंगे रोड शो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
देवास: पुलिस हिरासत से भागा थाना प्रभारी की हत्या का आरोपी, मुठभेड़ में गंभीर घायल
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
जहरीली शराब कांड: कांग्रेस नेता गिरफ्तार, BP की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां
'हरदीप पुरी के नामांकन पर गंभीर सवाल', कांग्रेस नेता ने दर्ज कराई आपत्तियां

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget