एक्सप्लोरर

MP Election 2023: शिवराज सरकार के मंत्रियों पर कांग्रेस की नजर, चुनाव में घेरने के लिए बनाया ये स्पेशल प्लान

Madhya Pradesh: कांग्रेस अब विधानसभा चुनाव के लिए शिवराज सरकार के मंत्रियों को उन्हीं के गढ़ में घेरना शुरू करेगी. इसके लिए कांग्रेस के नेता मंत्रियों के क्षेत्रों में जाकर सरकार की खामियां बताएंगे.

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव (MP Assembly Elections 2023) का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस (Congress) अपनी रणनीति को और मजबूत करती जा रही है. जानकारी के अनुसार अब कांग्रेस ने शिवराज सरकार (Shivraj Singh Chauhan) के मंत्रियों को घेरने की प्लानिंग बनाई है. इनमें खास तौर पर सिंधिया समर्थक मंत्री और विधायक शामिल हैं. बता दें कि, अब तक कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में नजर आ रहे थे, लेकिन अब कांग्रेस के बाकी नेता भी मौदान में नजर आएंगे.

दरअसल, कांग्रेस ने प्लानिंग बनाई है कि, अब मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रियों को उन्हीं के गढ़ में घेरना है. इसके लिए कांग्रेस के नेता इन मंत्रियों के क्षेत्रों का भ्रमण कर जनता को सरकार की खामियां बताएंगे. वहीं मंत्रियों को घेरने की शुरुआत में कांग्रेस शिवराज सरकार में उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के विधानसभा क्षेत्र से करने जा रही है. बता दें कि, 18 मई को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ विधानसभा क्षेत्र के बदनावर पहुंचेंगे, जहां वे सभा को संबोधित करेंगे. जबकि राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्वाचन क्षेत्र दतिया में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे. 

सिंधिया समर्थक भी निशाने पर
इधर अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक भी मंत्रियों के क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. जल्द ही मंत्रियों के क्षेत्रों में कांग्रेस एक-एक जनसभा आयोजित करने जा रही है. कांग्रेस ने जो रणनीति बनाई है उसमें केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्री और विधायक खासे निशाने पर हैं. कांग्रेस गोविंद सिंह राजपूत, तुलसीराम सिलावट, प्रद्युम्न सिंह तोमर सहित अन्य सिंधिया समर्थक मंत्री व विधायकों को उन्हीं के गढ़ में घेरेगी.

इसके अलावा गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह, कृषि मंत्री कमल पटेल, अरविंद भदौरिया, उच्च चिकित्सा मंत्री विश्वास सारंग के क्षेत्र में भी कांग्रेसी नेता दौरा करेंगे. प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के अनुसार शिवराज सरकार के मंत्रियों के गढ़ में अब कांग्रेस नेता दौरा करेंगे. जनता को प्रमाणिक जानकारियों के साथ सरकार का भ्रष्टाचार, कुशासन और कुप्रबंधन बताया जाएगा.

Kamal Nath Visit Singrauli: कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर सिंह चौहान पर कसा तंज बोले-'सिंगापुर नहीं बन पाया सिंगरौली'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget