एक्सप्लोरर

Watch: कांग्रेस ने कमलनाथ को बताया 'स्पाइडर नाथ', हनुमान जी के तथास्तु कहते ही स्पाइडर मैन बने PCC अध्यक्ष

MP Election 2023: चुनावी माहौल के बीच एमपी कांग्रेस ने एक कार्टून शेयर करते हुए कहा कि, सच्चाई और विश्वास के साथ, आ रहे हनुमानभक्त कमलनाथ. बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ.

Congress Makes Kamal Nath Spider Man: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव अब कुछ ही दिनों में होने वाला है. ऐसे में प्रदेश का सियासी तापमान बढ़ हुआ है. एक तरफ टिकट दिए जा रहे हैं, दूसरी ओर नाराज और नाखुश नेता कहीं दबी तो कहीं खुली जुबां में विरोध के बिगुल बजा रहे हैं. साथ ही जहां टिकट नहीं बंटे हैं, उन सीटों पर अभी भी नेता-जनता टकटकी लगाए पार्टी नेतृत्व की तरफ देख रहे हैं. इस चुनावी टेंशन के बीच कांग्रेस पार्टी ने कार्टून के जरिए पूर्व सीएम कमलनाथ को सुपर नाथ बताया है. 

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कार्टून की भी एंट्री हो गई है. सोशल मीडिया पर एक कार्टून तेजी से वायरल हो रहा है. इस कार्टून के जरिए कांग्रेस ने बीजेपी को घेरने का प्रयास किया है. इस कार्टून में स्पाइडरमैन के रोल में कमलनाथ नजर आ रहे हैं. कमलनाथ हनुमान जी की प्रतिमा के सामने खड़े होकर कह रहे हें कि, भगवान मुझे शक्ति दो ताकि में मध्य प्रदेश की भलाई और कल्याण का काम कर सकूं और प्रदेशवासियों को न्याय दिला सकूं, जिस पर हनुमान जी ने तथास्तु और कमलनाथ स्पाइडरमैन के रूप में नजर आ गए.

वीडियो में क्या है?

जनता- मेरे ऊपर ये कर्जा बोझ बन गया है अब कैसे बेटी की फीस भरू और कैसे घर चलाऊं.  
कमलनाथ- मैं करुंगा हर किसान का कर्ज माफ, हर बहन को 1500 रुपए और 500 रुपए में गैस सिलेंडर देकर बनाऊंगा सशक्त. 
जनता- आमदानी कम और बिल अधिक, अब कहां से दें, अब कौन करेगा हम गरीबों के घर रोशन.
कमलनाथ- मैं करुंगा 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ और 200 यूनिट तक हॉफ. मैं करुंगा तुम्हारा घर रोशन. 
जनता- हम युवाओं को रोजगार कौन देगा, कैसे आगे बढ़ेंगे.
कमलनाथ- मैं दूंगा हर युवा को रोजगार और पिछड़े को मिलेगा आरक्षण का लाभ. 
जनता- महाकाल कॉरिडोर में करोड़ों का भ्रष्टाचार, आंधी तूफान में टूट गईं सप्तऋषि की मूर्तियां, बीजेपी सरकार ने तो भगवान को भी नहीं छोड़ा, इस भ्रष्टाचार से हमें कौन मुक्ति दिलाएगा.
कमलनाथ- वादा करता हूं कि इस भ्रष्ट सरकार से मुक्ति दिलाऊंगा और जिन्होंने भगवान से भी छल कर लिया मैं उनको नहीं छोडूंगा. 
जनता- हम गरीब आदिवासी हैं भजापा नेता ने मेरे पति पर पेशाब कर दिया, हमें कौन न्याय दिलाएगा, बीजेपी नेता ने मेरी बेटी से बलात्कार किया, हमारे लिए कौन लड़ेगा. 
कमलनाथ- मैं दिलाऊंगा तुम्हें न्याय और लडूंगा तुम्हारी लड़ाई.

ये भी पढ़ें: MP Elections 2023: वीडी शर्मा के बयान पर सुरजेवाला का पलटवार, कहा- 'भगवान राम आस्था का केंद्र हैं राजनीति का नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी, CJP-सरकार की बैठक जारी
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
'क्या पहले कानून नहीं था...', अखिलेश के चाचा राम गोपाल यादव ने PM मोदी के आश्वासन पर उठाए सवाल
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
ISRO दे रहा स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप का मौका, जानें कौन सकता है अप्लाई? 
Embed widget