एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'MP के दो मतदान केंद्रों पर फिर से कराई जाए वोटिंग,' मतगणना के पहले अचानक से BJP ने क्यों की ये मांग

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने भिंड जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र में दो मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग की मांग की है. प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को आरोप लगाया कि असामाजिक तत्वों ने हाल के चुनावों में भिंड (Bhind) जिले के अटेर विधानसभा क्षेत्र में दो मतदान केंद्रों पर कब्जा कर लिया था, जिन पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने फिर से मतदान कराने की मांग की है. बीजेपी के एक प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की गई है कि तीन दिसंबर को बूथ संख्या 11 और 12 (खादीत में) पर होने वाली मतगणना रोक दी जाए और पुनर्मतदान का आदेश दिया जाए.

प्रवक्ता ने दावा किया कि असामाजिक तत्वों द्वारा बूथ कब्जे के 'सबूत' चुनाव आयोग को सौंपे गए हैं. दूसरी ओर कांग्रेस (Congress) की शिकायत पर निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने बालाघाट के एसडीएम को सस्पेंड कर दिया है. काउंटिंग के कुछ दिन पहले कुछ अधिकारियों द्वारा स्ट्रॉन्ग रूम खोलने और उसमें डाक मतपत्रों को अलग करने के विवाद के बीच एसडीएम पर ये कार्रवाई की गई. बालाघाट सीट के रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम गोपाल कुमार सोनी को जबलपुर के संभागिय आयुक्त के निर्देशो के बाद सस्पेंड कर दिया गया.

दिग्विजय सिंह का भिंड कलेक्टर पर आरोप
वहीं अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भिंड के कलेक्टर पर ये आरोप लगाया है कि उन्होंने चुनावी ड्यूटी लगे कर्मचारियों को डाक मतपत्र जारी नहीं किए और उनको मताधिकार से वंचित रखा. यही नहीं उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को एक पत्र भी लिखा है, जिसमें कांग्रेस नेता ने भिंड कलेक्टर को हटाने की मांग की है. दिग्विजय सिंह का है आरोप है कि भिंड की लहार विधानसभा सीट पर घोर अनिमितताएं हुई हैं. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में चुनाव संपन्न कराए जा चुके हैं.

मध्य प्रेदश में 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी. प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे. चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आंकड़े के अनुसार, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 77.15 फीसदी मतदान हुआ है, जबकि 2018 में प्रदेश में हुआ था 75.05 प्रतिशत मतदान हुआ था. वहीं नतीजे का एलान तीन दिसंबर को किया जाएगा.

MP News: इंदौर में आम आदमी पर बारिश की मार, प्याज के बाद हरी सब्जियों की कीमतों में इजाफा

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
MP: ऊफान पर नर्मदा-मंदाकिनी नदी, सतना-रीवा समेत कई जिलों में बाढ़ के हालात
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget