एक्सप्लोरर

MP Assembly Election: अमित शाह आज इंदौर से करेंगे चुनाव अभियान का शंखनाद, 50 हजार कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

MP Politics: अमित शाह इंदौर से मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे और विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में इंदौर संभाग और बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.

MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं. विधानसभा चुनाव को महज कुछ ही महीने बचे हैं. वहीं चुनाव से पहले हर वर्ग तक पहुंचने और हर वर्ग को साधने के लिए न सिर्फ राज्य बल्कि केंद्रीय मंत्री भी मैदान पर उतरे हुए हैं. यही वजह है कि पीएम मोदी (Narendra Modi) के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) आज इंदौर (Indore) पहुंचने वाले हैं. अमित शाह इंदौर से मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव अभियान का आगाज करेंगे और विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन में इंदौर संभाग और बीजेपी के बूथ कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.

मिली जानकारी के अनुसार इस सम्मेलन में इंदौर संभाग के नौ जिलों के 186 मंडल अध्यक्ष, 10311 बूथ अध्यक्ष सहित करीब 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. संभाग के जिलों से 15 हजार कार्यकर्ता पहुंचेंगे, जबकि जिले की नौ विधानसभा से 35 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे. कार्यक्रम स्थल पर मंच के साथ कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए तीन विशाल वाटर और सन प्रूफ डोम बनाए जा रहे हैं. इन डोम में 35 हजार लोग आसानी से बैठ पाएंगे. मैदान में एक मुख्य डोम बन रहा है, जिसके आस-पास दो अन्य डोम बनाए जा रहे हैं. 

मालवा-निमाड़ पर विशेष फोकस

सम्मेलन में शामिल होने के बाद वे भगवान परशुराम की जन्म स्थली जानापाव भी जाएंगे. इसी के साथ शाह का नाम जानापाव जाने वाले देश के पहले गृहमंत्री के रूप में दर्ज हो जाएगा. इससे पहले कभी कोई गृहमंत्री जानापाव नहीं आया है. इंदौर में बूथ कार्यकर्ता सम्मलेन के जरिए शाह मालवा-निमाड़ की 66 विधानसभा सीटों को साधेंगे. इस क्षेत्र में ही प्रदेश की सबसे ज्यादा विधानसभा सीट हैं.साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में BJP को मालवा-निमाड़ क्षेत्र में करारी शिकस्त मिली थी, जो सत्ता गंवाने का एक बड़ी वजह बनी थी. 2018 चुनाव में इस क्षेत्र की 66 सीटों में से महज 29 सीटें ही BJP की झोली में आई थीं. 

जानें अमित शाह का पूरा कार्यक्रम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोपहर 1.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
दोपहर 2 बजे जानापाव में भगवान परशुराम की जन्मस्थली में दर्शन एवं पूजन करेंगे.
दोपहर 3 बजे मां कनकदेवी मंदिर, आईटीआई के पास आयोजित बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे.
शाम 5 बजे होटल मैरियट में संभागीय कोर कमेटी बैठक को संबोधित करेंगे.
रात 8.15 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली रवाना होंगे.

Lok Sabha Election Survey: लोकसभा चुनाव हुए तो MP में बीजेपी को कितने % मिलेगा वोट, कांग्रेस को क्‍या फिर लगेगा झटका, CNX सर्वे में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget